25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
रेलवे स्टेशन का निरीक्षण : महाप्रबंधक को गंदा मिला कंबल, प्रतीक्षालय में बैठे लोगों का किया चालान
उत्तर प्रदेश

रेलवे स्टेशन का निरीक्षण : महाप्रबंधक को गंदा मिला कंबल, प्रतीक्षालय में बैठे लोगों का किया चालान

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के महाप्रबंधक प्रमोद कुमार शनिवार को रेलवे गाड़ियों के संचालन की सुरक्षा को लेकर बांदा से झांसी तक दौरा किया। इस दौरान अधिकारियों से ट्रेनों की सुरक्षा को लेकर सवाल भी किए। उनसे पूछा कि ट्रेन में आग, ट्रैक में खराबी पर कैसे त्वरित ऐक्शन लेंगे। बांदा में रर्निंग रूम में कंबल गंदा मिलने व प्रतिक्षालय में अनाधिकृत लोगों के बैठे मिलने पर नाराजगी जाहिर की। दोनों एमएसटी धाराकों का चालान किया। कैंटीन की गुणवत्ता देखने के लिए खुद चाय पी। गुणवत्ता सही न होने पर चाय को फेकने का आदेश भी दिया।

रेलवे स्टेशन का निरीक्षण : महाप्रबंधक को गंदा मिला कंबल, प्रतीक्षालय में बैठे लोगों का किया चालान
Railway station inspection: General manager got dirty blanket, challaned people sitting in waiting room

महाप्रबंधक सबसे पहले वह चित्रकूट के ओहन स्टेशन में पहुंचे। स्टेशन पर उपस्थित फ्रंट लाइन कर्मियों से बात की, उनका ज्ञान परखा और वहां उपलब्ध सुविधाओं का आंकलन किया। उन्होंने झांसी मंडल के ओहन-चित्रकूट खंड के निरीक्षण में संरक्षा के ²ष्टिगत रेल पथ का आंकलन किया। अनुरक्षण से जुड़े अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने जमीनी स्तर के कर्मियों से वार्ता की और उनका मनोबल बढ़ाया। इसके बाद चित्रकूट धाम कर्वी स्टेशन का जायजा लिया। संरक्षा और यात्री सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्था को परखा। संतोष व्यक्त किया। उन्होंने स्टेशन प्रबंधक आरसी यादव को सुविधाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिए।

रेलवे स्टेशन का निरीक्षण : महाप्रबंधक को गंदा मिला कंबल, प्रतीक्षालय में बैठे लोगों का किया चालान
Railway station inspection: General manager got dirty blanket, challaned people sitting in waiting room

वहां से करीब एक बजकर चौदह मिनट पर महाप्रबंधक बांदा जंक्शन पहुंचे। ट्रेन से उतरकर सीधा लोकोपायलेट रर्निंग रूम में गए। वहां लगे बोर्ड में अंकित जानकारी देखी। इसके बाद रिसेप्शन में जाकर राजिस्टर देखे। पूछा कि यदि कोई यहां चालक आते हैं तो उसकी इंट्री कैसे दर्शाते हैं। वहां मिलने वाली सुविधाओं का बोर्ड भी देखा। किचन के अंदर तैयार हो रहे भोजन की गुणवत्ता परखी। सफाई का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए। पायलेट विश्रम कक्ष में चालक आराम कर रहे थे। वहां के कंबल में धुलाई का टैग न लगान होने से नाराजगी जाहिर की। कंबल गंदा होने से उसे हटाने के निर्देश दिए। आउट पर खड़ी चिकित्सा यान में उपलब्ध औषधियों को देखा। चिकित्सा अधिकारी राहुल उपाध्याय से त्वरित उपचार देने के बारे में पूछतांछ करते रहे। आगे बढ़े तो मालगोदाम के पास खड़ी ट्रेन में लगे टैग की जांच की। जिसमें स्टेशन प्रबंधक ने बताया कि एफसीआइ का गेहूं उतर रहा है। वहां से संतुष्ट होकर जीएम ने कर्मचारी सहायता केंद्र में पूछा कि कितनी शिकायतें लंबित हैं। कितनों का निस्तारण हुआ है। लोकोपायलेट लाबी में ड्यूटी की जानकारी की। प्रतीक्षालय के पास लगे बोर्ड तिरछे व सही न मिलने पर नाराजगी जाहिर की। उसे तुरंत सही कराने के लिए कहा। जीएम के साथ निरीक्षण में डीआरएम झांसी अशुतोष व रेलवे के हर विभाग के अधिकारी मौजूद रहे हैं।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी में सशर्त पुरानी पेंशन बहाली से अधिकांश दुखी: वर्ष 2005 की पूरी अवधि शामिल करने की मांग

City News Uttar Pradesh

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की ‘रफ्तार’ पर ‘लगाम’: खामियों का ‘पहाड़’ जस का तस, हालत ‘डेंजर’ !

City News Uttar Pradesh

कागजों में सड़कें गड्ढा मुक्त : पीडब्लूडी चैन की नींद सुप्त …

City News Uttar Pradesh

यूपी : बेटों ने बेरहमी से किया पिता का कत्ल, पहले ईंटों से कूचा…फिर कुल्हाड़ी से काट डाला …

विधायक प्रकाश बने ‘मसीहा’: 748 लाख की राहत से गरीबों को मिली ज़िंदगी, मानवता का रचा कीर्तिमान

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट ट्रेजरी घोटाला : मरे लोगों की पेंशन से करोड़ों की लूट, सीबीआई जांच की मांग तेज

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़