City News Uttar Pradesh
महाराजा खंगार 'खंडित प्रतिमा' पर फूटा गुस्सा: समाज का प्रशासन को 'अल्टीमेटम'
उत्तर प्रदेश

महाराजा खंगार ‘खंडित प्रतिमा’ पर फूटा गुस्सा: समाज का प्रशासन को ‘अल्टीमेटम’

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। वीर शिरोमणि महाराजा खेत सिंह खंगार की पल्हरी बाईपास पर स्थापित ‘खंडित प्रतिमा’ का मामला अब केवल एक प्रशासनिक देरी नहीं, बल्कि समाज की ‘अस्मिता और सम्मान’ से जुड़ा गंभीर प्रश्न बन गया है। प्रतिमा के पुनर्निर्माण में लगातार हो रही उदासीनता से आक्रोशित खंगार समाज एक बार फिर सड़क पर उतर आया। जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

महाराजा खंगार 'खंडित प्रतिमा' पर फूटा गुस्सा: समाज का प्रशासन को 'अल्टीमेटम'

वर्ष 2024 में अज्ञात अराजक तत्वों ने प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस तोड़फोड़ में प्रतिमा की गर्दन, बायां हाथ तथा घोड़े का पैर तोड़ दिया गया था। इस ऐतिहासिक प्रतिमा का अनावरण मुख्यमंत्री द्वारा 17 फरवरी 2023 को किया गया था, जबकि 15 जुलाई 24 को यह खंडित अवस्था में पाई गई। घटना ने न केवल खंगार समाज को आहत किया, बल्कि कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए।

महाराजा खंगार 'खंडित प्रतिमा' पर फूटा गुस्सा: समाज का प्रशासन को 'अल्टीमेटम'

घटना के बाद प्रशासन ने नई प्रतिमा स्थापित करने तथा चौक के सौंदर्यीकरण का आश्वासन दिया था, लेकिन कई माह बीत जाने के बावजूद न तो पुनर्निर्माण कार्य शुरू हुआ और न ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई। प्रदर्शनकारियों नें प्रशासन से प्रतिमा की तत्काल पुनर्स्थापना और चौक के सौंदर्यीकरण की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि 22 फरवरी तक कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, तो खंगार क्षत्रिय समाज धरना-प्रदर्शन को विवश होगा।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

डीएम की समीक्षायें कागजों में गुलाबी ? संख्यायों का ग्राफ भारी !

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की जीत पर पत्नी पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता नें रंगों की मचाई धूम !

बांदा में दिवाली पर्व की आगवानी पर बाजार में ग्राहकों की भीड़

City News Uttar Pradesh

भारत का पाकिस्तान पर जल प्रहार: सिंधु जल समझौता स्थगित होने से पड़ोसी मुल्क में छाया हाहाकार

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर का ‘पंचायत सदस्यों’ को ‘खुला समर्थन’: बोले दोषी अध्यक्ष पर मेहरबानी क्यों ?

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष की हुंकार : बूथ की मजबूती चुनाव में जीत का आधार

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़