City News Uttar Pradesh
खबर का असर : पीएम आवास योजना का धन लेकर परदेशी बनें लाभार्थी हो गये स्वदेशी
उत्तर प्रदेश

खबर का असर : पीएम आवास योजना का धन लेकर परदेशी बनें लाभार्थी हो गये स्वदेशी

  • विनोद मिश्रा

बांदा। खबर का असर हुआ हैं डूडा का माल हड़प परदेशी बन गये लाभार्थियों पर परियोजना अधिकारी राकेश जैन का ऐसा चाबुक चला कि बिगड़ी व्यवस्था पटरी पर आ गई।

खबर का असर : पीएम आवास योजना का धन लेकर परदेशी बनें लाभार्थी हो गये स्वदेशी
Effect of news: By taking the money of PM Awas Yojana, foreigners became beneficiaries, they became indigenous

आपको बता दें कि हमने पिछले माह प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी कि “पीएम आवास का आठ करोड़ लेकर हो गए परदेशी” बताया था कि प्रधानमंत्री नगरीय आवास योजना के 411 लाभार्थी ऐसे थे जिन्होने प्रथम अथवा द्वितीय किशत की धनराषि प्राप्त करके परदेश की राह पकड ली और उनके आवास ऐसे ही अधूरे पडे हुये है ,जिससे सरकार का करोडों रूपये का धन बर्बाद हो रहा है । इस खबर का संज्ञान डीएम अनुराग पटेल ने लेते हुये परियोजना अधिकारी डूडा राकेश कुमार जैन को इन लाभार्थियों का पता लगवाकर शीघ्र आवास का कार्य पूर्ण कराने अथवा अवमुक्त की गयी धनराशि लाभार्थी से वसूलने के आदेश दिये।

खबर का असर : पीएम आवास योजना का धन लेकर परदेशी बनें लाभार्थी हो गये स्वदेशी
Effect of news: By taking the money of PM Awas Yojana, foreigners became beneficiaries, they became indigenous

राकेश जैन द्वारा एक माह के अन्दर सघन अभियान चलाते हुये लाभार्थियों को नोटिश दी गयी। जो लाभार्थी बाहर चले गये थे उनके पडोसियों अथवा परिवार के अन्य लोगो के माध्यम से स्वीकृत किये गये धन की वसूली कराये जाने की चेतावनी दी। साथ ही सभी निकाय क्षेत्रो में राकेश जैन ने स्वंय लाभार्थियों के यहाॅं पहुॅंच कर निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण व कार्य प्रारम्भ न करने वाले को प्रेरित भी किया। जिसका सकारात्मक परिणाम आया । वर्तमान में प्रथम किश्त की 50हजार रुपये की राशि प्राप्त करके परदेश से वापिस न आने वाले मात्र 7 लाभार्थी बचे है। 37 ऐसे लाभार्थी बचे है जो अभी अपने व्यक्तिगत कारणो से कार्य प्रारम्भ नही कर पाये। लेकिन शीघ्र कार्य शुरू करने का आश्वासन दिया है।

इसी प्रकार द्वितीय किश्त की डेढ़ लाख की राशि प्राप्त कर परदेश से वापिस न आने वाले मात्र 11 लाभार्थी बचे है तथा 54 ऐसे है जो अभी निजी कारणो से कार्य नही कर पाये है, जल्दी काम का आश्वासन दिया है । इस प्रकार 15 मई के दिन जो 411 लाभार्थी डिफाल्टर थे वे अब मात्र 104 लाभार्थी बचे है जिनमें से मात्र 18 लाभार्थी ही ऐसे है जो परदेश से वापिस नही आये व 86 लाभार्थी देर सबेर अपने आवास का कार्य प्रारम्भ कर देंगे ।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हमीरपुर: सीवर टैंक साफ करते समय दो सफाईकर्मी जहरीली गैस में बेहोश हुए, नाजुक हालत में हुए कानपुर रेफर

उपभोक्ता फोरम नें याची को बीमा निगम द्वारा जमा लगभग पचास हजार दिया चेक

मौसम की मेहरबानी से “डायन” जिले में कर रही “डांस” ; जनता परेशान !

कांग्रेस में नए सृजन की हुंकार: अनुशासन, संघर्ष और समर्पण के संग पार्टी का नया ब्लूप्रिंट तैयार

बिजली न मिलने से किसान सड़क पर लेटे, की नारेबाजी : प्रशासन में मच गया हड़कंप

City News Uttar Pradesh

गौवंश आश्रय स्थल : सूत न कपास जुलाहों में लठ्ठम – लठ !

ब्रेकिंग न्यूज़