City News Uttar Pradesh
प्रशासन का गरजा बुलडोजर: सड़कों से अवैध कब्जों का हुआ सफाया, दुकानदारों में हड़कंप
उत्तर प्रदेश

प्रशासन का गरजा बुलडोजर: सड़कों से अवैध कब्जों का हुआ सफाया, दुकानदारों में हड़कंप

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर में अतिक्रमण पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। डीएम जे. रीभा के आदेश पर शनिवार को महाराणा प्रताप चौराहा से पुलिस लाइन तिराहा तक बड़े पैमाने पर अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चला। सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा फैले टीन-टप्पर, डिब्बे, गुमटियां और अस्थायी ठेले बुलडोजर के माध्यम से हटाए गए।

प्रशासन का गरजा बुलडोजर: सड़कों से अवैध कब्जों का हुआ सफाया, दुकानदारों में हड़कंप

एसडीएम सदर नमन मेहता, नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र और पुलिस टीम की मौजूदगी में यह अभियान पूरी जोर-शोर से संचालित हुआ।

प्रशासन का गरजा बुलडोजर: सड़कों से अवैध कब्जों का हुआ सफाया, दुकानदारों में हड़कंप

अधिशासी अधिकारी श्रीचंद्र ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा और शहर की सड़कों को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उप जिलाधिकारी ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि यदि उन्होंने पुनः कब्जा करने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई व जुर्माना लगाया जाएगा।

प्रशासन का गरजा बुलडोजर: सड़कों से अवैध कब्जों का हुआ सफाया, दुकानदारों में हड़कंप

इस अभियान में नायब तहसीलदार धनंजय सिंह, राजस्व निरीक्षक, लेखपाल, थाना प्रभारी कोतवाली,नगर पालिका के सहायक अभियंता जगदीश प्रसाद, खाद्य एवं सफाई निरीक्षक हेमंत, राजस्व निरीक्षक रामजस सिंह, प्रधान लिपिक केदारनाथ, गौरव श्रीवास्तव, धीरेन्द्र, समीर सिंह, नवल किशोर सहित पालिका के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सीएम योगी ने दूर की बुंदेलखण्ड की बदहाली : अयोध्या सिंह

विधायक प्रकाश की डिप्टी सीएम से मुलाकात: मेडिकल कॉलेज में स्टाफ की कमी पर जताया एतराज !

City News Uttar Pradesh

पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बोली : भाजपा सरकार कर रहीं महिलाओं का उत्थान

City News Uttar Pradesh

बड़ी सफला : चोरी और खोए हुए 20 लाख रुपये के मोबाइल पुलिस नें किये बरामद

बांदा की सियासी पिच पर दो ‘कैप्टन’ हिट: सदर में प्रकाश का ‘हैट्रिक दांव’, बबेरू में विशंभर का ‘चौका’ पक्का !

City News Uttar Pradesh Desk

दिल दहला देने वाली ‘आत्महत्या’ : 50 वर्षीय महिला का घर में ‘लटका मिला शव’ !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़