23.8 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
विकास के फ्रंटफुट पर अंकित गुप्ता: परख रहे हैं विकास की जमीनी हकीकत
उत्तर प्रदेश

विकास के फ्रंटफुट पर अंकित गुप्ता: परख रहे हैं विकास की जमीनी हकीकत

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष मालती बासू के प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने एक बार फिर जनता के बीच पहुंचकर विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखनी शुरू कर दी है। शहर की जनता से सीधा संवाद बनाते हुए उन्होंने अपने भ्रमण कार्यक्रम को तेज़ी दी है।

विकास के फ्रंटफुट पर अंकित गुप्ता: परख रहे हैं विकास की जमीनी हकीकत

रविवार को उन्होंने वार्ड नंबर 3 और 16 के अंतर्गत आने वाले झील का पुरवा और गायत्री नगर इलाकों में पहुंचकर स्थानीय नागरिकों से मुलाक़ात की। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं विस्तार से सुनीं और हर मुद्दे पर तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया। अंकित गुप्ता ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन साफ़-सफ़ाई, जल निकासी और सड़क सुधार कार्यों को लेकर पूरी तरह गंभीर है। किसी भी वार्ड को उपेक्षित नहीं छोड़ा जाएगा।

विकास के फ्रंटफुट पर अंकित गुप्ता: परख रहे हैं विकास की जमीनी हकीकत

उन्होंने बताया कि केवटरा केन रोड की गली नंबर 2 और 3 में क्षतिग्रस्त सीसी रोड और नालियों के पुनर्निर्माण का काम शीघ्र शुरू होगा। स्थानीय निवासियों ने बताया कि लंबे समय से सड़कें टूटी पड़ी हैं और बरसात के दौरान जलभराव की समस्या ने हालात बदतर कर दिए थे। लोगों ने प्रतिनिधि अंकित गुप्ता से सीधे अपनी शिकायतें रखीं, जिन पर उन्होंने तत्काल अधिकारियों से समन्वय बनाने का भरोसा दिया।

विकास के फ्रंटफुट पर अंकित गुप्ता: परख रहे हैं विकास की जमीनी हकीकत

निरीक्षण के दौरान अंकित गुप्ता ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जांच की और ठेकेदारों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी कार्य मानक से नीचे नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा नगर विकास में पारदर्शिता हमारी प्राथमिकता है। जनता से संवाद बनाए रखना और उनकी समस्याओं का समाधान करना ही हमारा असली लक्ष्य है।

 

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मोहर्रम की नवमीं पर दहकते अंगारों पर थिरकते रहे इंसानी जिस्म, ताजियों का हुआ मिलाप

किसान नेता बबलू सिंह बोले: सीएम योगी की ‘कर्मठता’ से यूपी बना ‘विकास का मॉडल’

City News Uttar Pradesh Desk

यूपी के सरकारी अस्पतालों में संविदा पर एनएचएम के माध्यम से भर्ती स्टाफ नर्स का 5 प्रतिशत बढ़ा मानदेय

City News Uttar Pradesh

बांदा भाजपा विधायकों के लिये बुरी खबर : तीन विधायकों के कटेंगे टिकट ! …

City News Uttar Pradesh

बांदा में दरोगा को गोली मारने की धमकी: तीन पर मुकदमा हुआ दर्ज

City News Uttar Pradesh

सरकार नें पल्ला झाड़ा : पेट्रोल पदार्थ जीएसटी दायरे में नहीं ! …

ब्रेकिंग न्यूज़