City News Uttar Pradesh
अतुल मर्डर केस : सीसीटीवी फुटेज दोबारा खंगालने में जुटी पुलिस, पुख्ता सबूत की तैयारी
उत्तर प्रदेश

अतुल मर्डर केस : दोबारा सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, पुख्ता सबूत की तैयारी

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। माडल शाप में मारपीट होने के बाद बाहर आए अतुल का शव रेलवे ट्रैक किनारे कैसे मिला, यह पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। घटना के शीघ्र राजफाश के लिए पुलिस जहां सीसीटीवी फुटेज दोबारा खंगालने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर एसओजी टीम हिरासत में लिए आरोपितों समेत अन्य लोगों से पूछताछ में जुटी हुई है।

अतुल मर्डर केस : सीसीटीवी फुटेज दोबारा खंगालने में जुटी पुलिस, पुख्ता सबूत की तैयारी
Banda Atul Murder Case Atul Murder Case: Police is again examining CCTV footage, preparing strong evidence

कस्बा के नरैनी रोड निवासी बीमा एजेंट जगदीश गुप्ता के पुत्र अतुल का नौ दिन पहले रेलवे ट्रैक किनारे कटा हुआ शव मिला था। घटना के दो दिन बाद अतुल के पिता ने पूर्व बसपा विधायक स्व. पुरुषोत्तम नरेश द्विवेदी के भाई माडल शाप संचालक राजा द्विवेदी समेत चार लोगों के विरुद्ध हत्या कर घटना को परिवर्तित करने के उद्देश्य से शव को रेलवे ट्रैक में फेंकने का मुकदमा दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के अगले दिन शुक्रवार की देर शाम अतुल के साथ माडल शाप के अंदर संचालक की मौजूदगी में मारपीट का वीडियो वायरल हुआ था। इसके साथ ही जांच पड़ताल में जुटी पुलिस ने माडल शाप के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। जहां उन्हें अतुल के साथ मारपीट के साथ ही रात में उसके बाहर निकलने का भी फुटेज दिखा।

अतुल मर्डर केस : सीसीटीवी फुटेज दोबारा खंगालने में जुटी पुलिस, पुख्ता सबूत की तैयारी
Banda Atul Murder Case Atul Murder Case: Police is again examining CCTV footage, preparing strong evidence

माडल शाप से एक बार अतुल के बाहर निकलने के बाद शव रेलवे ट्रैक पर कैसे मिला, यह कड़ी पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। इस कड़ी को सुलझाने के लिए पुलिस ने जहां एक बार फिर माडल शाप समेत आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं दूसरी ओर एसओजी टीम हिरासत में लिए आरोपितों समेत अन्य लोगों को घटना स्थल लाकर जांच पड़ताल व पूछताछ कर घटना के शीघ्र खुलासे में जुटी हुई है।
अतर्रा थानाध्यक्ष अनूप दुबे का कहना है कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक बृजभूषण पर ‘मौत’ का साया: पूर्व सांसद गंगाचरण के ‘आरोप’ से ‘सियासत में भूचाल’ !

City News Uttar Pradesh Desk

स्पेशल खबर : यूपी क्रिकेट टीम में जलवा बिखेरने को तैयार बांदा के किसान का बेटा, नेशनल क्रिकेट एकेडमी में भी हो चुका है चयन …

City News Uttar Pradesh

प्रकाश नें दी कड़ी हिदायत : खादों की कमी पर नहीं बख्शे जायेगे जिम्मेदार ! …

City News Uttar Pradesh

किसानों की मोहब्बत का असर : बुंदेलखंड में “चना बज रहा है घना”

पंप संचालक बोले : पुलिस सुरक्षा मिलेगी तब बिना हेलमेट नहीं दिया जायेगा पेट्रोल

City News Uttar Pradesh

फांसी लगाकर युवती ने कर ली आत्महत्या, फंदे में लटका शव देख परिजनों की निकल पड़ी, मचा कोहराम

ब्रेकिंग न्यूज़