27.7 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

आयुक्त अस्पतालों के कायाकल्प के लिए सख्त :  संकट मोचन बनने की निभाएंगे भूमिका, मांगा योजना की लागत का विवरण …

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा। कोरोना संकट काल में आयुक्त दिनेश सिंह संकट मोचन की भूमिका में है। आमजन को बेहतर इलाज के लिए उन्होंने अस्पतालों की हालत में भी तेजी से सुधार करने की दिशा में कदम बढ़वा दिया है । इलाज के साथ ही अस्पताल की इमारतें भी सुंदर दिखाई देने लगेगी । बैठने की बेहतर व्यवस्था के साथ रंगरोगन और एसी तक लगवाया जायेगा । कमिश्नर ने इसके लिए स्वाथ्य विभाग को आदेश जारी कर दिये हैं।

उन्होंने बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट और महोबा के डीएम व सीएमओ को पत्र भेज इसके बाबत बनाई गई कार्ययोजना मांगी है। कहा कि मंडल के सभी एएनएम व वेलनेस सेंटर के साथ ही एडीशनल पीएचसी, सीएचसी के कायाकल्प को लेकर एसडीएम की अध्यक्षता में कमेटी बनी है। न्याय पंचायत के मजिस्ट्रेट, बीडीओ व अस्पताल के अधिकारी भी शामिल हैं। संयुक्त रूप से कार्ययोजना बनाकर कायाकल्प कराना है, जो सेंटर खाली हैं, वहां पर एएनएम की तैनाती की जाए।मंडल में 776 एएनएम व 410 हेल्थ वेलनेस सेंटर हैं। जबकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र 27, 83 पीएचसी और 86 अतिरिक्त पीएचसी हैं। सभी का कायाकल्प होना है।

भेजे गए पत्र में कमिश्नर ने कहा है कि इस दिशा में काम शीघ्र शुरू करें । इसकी वह शनिवार को जूम मीटिग के जरिए समीक्षा करेंगे। आयुक्त ने पत्र में कहा कि धन की कोई कमी नहीं है, सांसद विधायक से भी इसके लिए सहयोग लिया जाएगा।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा मेडिकल काॅलेज में प्राण वायु प्लांट की डीएम आनन्द नें कराई टेस्टिंग …

यूपी : जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद हमीरपुर में बोले- अब प्यासा नहीं रहेगा बुंदेलखंड

Banda : चौंकिए मत, फैशन शो में रैंप पर इठलाते नजर आएंगे दिव्यांग…

City News Uttar Pradesh

घोटाले की जांच में घोटाला: अफसर ‘भ्रष्टाचार’ पर डाल रहे ‘पर्दा’? प्रशासन बेनकाब !

आजादी के 75 वर्ष और महिलाएं : पुस्तक का जिलाधिकारी ने किया विमोचन, कहा- छात्राओं के लिए है प्रेरक

Banda : अपना दल एस पार्टी की बैठक में संगठन की मजबूती और चुनाव पर हुई चर्चा…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़