City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

बसपा की बड़ी कार्रवाई: लालजी और राम अचल बसपा से निष्कासित, पार्टी में अब सात विधायक

 

( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ब्यूरो ) 

लखनऊ। बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के विधानमंडल दल के नेता लालजी वर्मा और विधायक व राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पार्टी के पास अब सिर्फ सात विधायक बचे हैं।


मायावती ने कहा है कि राम अचल व लालजी को भविष्य में कभी कोई चुनाव बसपा से नहीं लड़ाया जाएगा। उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि इन दोनों को पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में न बुलाया जाए। चर्चा है कि इन विधायकों पर कार्रवाई एक राजनीतिक दल में शामिल होने की पिछले कई दिनों से चल रही अटकलों के बीच हुई है। ये दोनों पहले जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में अंदरूनी तौर पर एक राजनीतिक दल की मदद कर चुनाव जितवाने, फिर विधानमंडल के आगामी सत्र के बाद चुनाव के नजदीक आने पर बसपा को झटका देकर उस पार्टी में शामिल होने की रणनीति पर काम कर रहे थे।


– 19 से सात पहुंची विधायकों की संख्या
2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने 19 सीटें जीती थीं। अंबेडकरनगर जिले के उपचुनाव में एक सीट हारने के बाद पार्टी के पास 18 विधायक रह गए। पिछले साढ़े चार वर्षों में अलग-अलग समय पर पार्टी विरोधी गतिविधियों में बसपा के 9 विधायक पहले से निलंबित चल रहे हैं। दो और के निष्कासन से अब पार्टी में सिर्फ सात विधायक बचे हैं।

– पार्टी के अब ये ही बचे 
शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली
सुखदेव राजभर
श्याम सुंदर शर्मा
उमाशंकर सिंह
मुख्तार अंसारी
विनय शंकर तिवारी
आजाद अरिमर्दन


– शाह आलम बसपा विधानमंडल दल के नए नेता
बसपा सुप्रीमो मायावती ने लालजी वर्मा को पार्टी से निष्कासित करने के तत्काल बाद बसपा विधानमंडल दल के नए नेता का भी एलान कर दिया। उन्होंने आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर विधानसभा सीट से विधायक शाह आलम को पार्टी विधानमंडल दल का नेता नामित किया है। जमाली लगातार दो बार से विधायक हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा के जो 19 विधायक चुनाव जीते थे, उनमें पांच मुस्लिम थे। वर्तमान में जो सात विधायक पार्टी के साथ बचे हैं एक और मुस्लिम चेहरा मुख्तार अंसारी हैं। मुख्तार फिलहाल जेल में हैं। ऐसे में मायावती ने मुस्लिम समाज को संदेश देने के लिए शाह आलम  को तवज्जो दिया।


– निष्काषन के कारण की कोई जानकारी नहीं, बसपा में ही रहेंगे: राम अचल
बसपा से निष्कासित विधायक व राष्ट्रीय महासचिव राम अचल राजभर का कहना है उन्हें निष्कासन की कोई जानकारी नहीं है। न तो वह किसी पार्टी में जा रहे थे और न ही जाएंगे। वह बसपा में थे, बसपा में हैं और बसपा में ही रहेंगे। पूर्व मंत्री राम अचल ने ‘अमर उजाला’ से कहा कि कहा कि बसपा के मिशन व मूवमेंट में आस्था है। बहनजी के नेतृत्व में काम करते रहे हैं, करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसी ने कोई गकतफहमी पैदा की होगी। इसके लिए उन्हें किसी से कोई गिला शिकवा नहीं है। मुझे नहीं पता कि किस वजह से निष्काषित किया गया है। राम अचल ने कहा कि उन्हें बसपा को वोट देने और दिलाने से कोई नहीं रोक सकता।


– बसपा के लिए भी बड़ा झटका
राम अचल राजभर व लालजी वर्मा का निष्कासन इन नेताओं के लिए ही नहीं बसपा के लिए भी बड़ा झटका है। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य सहित बसपा में पहली कतार के सभी प्रमुख पिछड़े नेता या तो बसपा छोड़ चुके हैं या निष्कासित किये जा चुके हैं।


– ये 9  विधायक पहले से ही निलंबित 
1- असलम राइनी ( भिनगा-श्रावस्ती)
2- असलम अली (ढोलाना-हापुड़)
3- मुजतबा सिद्दीकी (प्रतापपुर-इलाहाबाद)
4- हाकिम लाल बिंद (हांडिया- प्रयागराज)
5- हरगोविंद भार्गव (सिधौली-सीतापुर)
6- सुषमा पटेल( मुंगरा बादशाहपुर)
7- वंदना सिंह -( सगड़ी-आजमगढ़)
8- अनिल सिंह   (पुरवा-उन्नाव)
9- रामवीर उपाध्याय (सादाबाद-हाथरस)

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश ) 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भाजपा का सेवा पखवारा : महात्मा के गुणगान के साथ समाप्त

चित्रकूट मंडल के दोनोँ सांसदों पर टिकट कटने का खतरा ? राम जानें क्या होगा अंजाम !

City News Uttar Pradesh

एसपी अभिनंदन ने महकमे के अधिकारियों को दिए निर्देश, कहा- बाल अपराधों की करें रोकथाम

डीएम दुर्गा शक्ति की मशक्कत क्या होगी कामयाब : क्योंकि बेसिक शिक्षा के हैं बुरे हाल ?

City News Uttar Pradesh

यूपी पुलिस ने उन्नाव कांड का किया राजफाश, दो आरोपित गिरफ्तार, एकतरफा प्यार में की थी हत्या …

City News Uttar Pradesh

बारिश बनी कहर: 50 साल पुराना मकान गिरा, तीन लोग मलबे में दबे, मची ‘अफरा-तफरी’

ब्रेकिंग न्यूज़