25 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रेक्टर नें आटो को मारी टक्कर, चालक सहित दो की मौत
उत्तर प्रदेश

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रेक्टर नें आटो को मारी टक्कर, चालक सहित दो की मौत

  • विनोद मिश्रा

बांदा। दर्दनाक सड़क हादसा नसे कोहराम मच गया। तेज गति ट्रैक्टर ने पीछे से ऑटो में ठोकर मार दी। क्षतिग्रस्त ऑटो सड़क किनारे तालाब में गिरा। पुलिस ने मशीन बुलवाकर ऑटो व दबे लोगों को बाहर निकाला। चालक समेत की दो की मौत हो चुकी थी। एक को गंभीर हालत में सीएचसी लाया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

दर्दनाक सड़क हादसा : ट्रेक्टर नें आटो को मारी टक्कर, चालक सहित दो की मौत
Tragic road accident: Tractor collides with auto, two including driver killed

बबेरू क्षेत्र के कायल गांव निवासी केदार का 36 वर्षीय गंगाराम क्षेत्र पंचायत सदस्य था। ऑटो चलता था। देर शाम वह बबेरू से ऑटो में सवारी लेकर गांव लौट रहा था।ओरन मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। पलटी खाते हुए ऑटो सड़क किनारे बने तालाब में जा गिरा। चीख-पुकार के बीच राहगीरों व ग्रामीणों ने मदद की कोशिश की पर कोई सफलता नहीं मिली। अंधेरा होने के चलते पानी में पड़े आटो को निकाला नहीं जा सका।


कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। मशीन बुलाकर पानी में डूबे आटो व दबे दो लोगों को बाहर निकलवाया, तब तक दो की मौत हो चुकी थी। कोतवाल ने बताया कि गंगाराम और उसी के कायल गांव निवासी 65 वर्षीय रामकिशोर की मौके पर ही मौत हो गई। देवनाथ को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश द्वारा युवाओं को टैबलेट वितरण: तकनीकी शिक्षा और सशक्तिकरण पर जोर

City News Uttar Pradesh

बांदा : धारदार हथियार से हमलावर डेढ़ माह बाद भी पुलिस पकड़ से दूर …

खनिज अधिकारी राज रंजन बनें ग्रीन डाक्टर: खदानों में लगेगी एक लाख पौधों की फौज

City News Uttar Pradesh Desk

आयुर्वेद का ‘काला खेल’ ! ‘बैन’ दवाओं की ‘धड़ल्ले’ से बिक्री, विभाग खामोश !

City News Uttar Pradesh

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ : पुलिस ने दो सदस्यों को दबोचा, अवैध हथियार भी बरामद

नाबालिग लड़की से किया था बलात्कार, अदालत ने सुनाई बीस साल की कैद

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़