30.9 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

शहर में डायरिया का दंश : कब तक हो पायेगा अंत ! …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। डायरिया का दंश चरम की ओर है।उमस भरी गर्मी व दूषित पानी लोगों की हालत खराब कर रहा है। शहर में डायरिया का तेजी से फैलाव हो रहा है। सिर्फ जरैली कोठी मुहल्ले के दस डायरिया पीड़ितों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें बच्चे भी शामिल हैं। यही हाल अन्य मुहल्लों का भी हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए प्रयास नहीं कर रहा है।


जुलाई माह में उमस भरी गर्मी जहां परेशान किए है। वहीं इस समय गंदे पेयजल की आपूर्ति भी संक्रामक बीमारियों को बढ़ावा दे रहा है। डायरिया तो मुहल्लों में एक साथ कई लोगों को चपेट में ले रहा है। इस समय जरैली कोठी में हर दो-चार घरों के बीच में एक मरीज मिल रहा है।

इसी तरह स्वराज कालोनी व डीएम कालोनी में भी डायरिया के मरीज मिल रहे हैं। अस्पतालों में डायरिया व बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा है। मरीजों को अपनी बारी आने के लिए लाइन लगानी पड़ रही है।

पर्चा काउंटर से लेकर दवा लेने व चिकित्सक के चेंबर के बाहर तक मरीजों की भीड़ रहती है। चिकित्सक मामूली पीड़ितों को दवा देकर घर जाने की छुट्टी कर रहे हैं। गंभीर मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

चिकित्सक विनीत सचान ने बताया कि उमस भरी गर्मी व दूषित पानी की वजह से डायरिया ज्यादा फैलता है। जरैली कोठी के इस समय ज्यादा मरीज अस्पताल आए हैं । बचाव के उपाय बताने के साथ मरीजों का उपचार किया जा रहा है।

( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बेटे एवं बहू की हत्या में आजीवन हुई कारावास की सजा, साथ ही बीस हजार का अर्थ दंड

बिजली समस्या का होगा निदान : विधायक प्रकाश फीडरों की छमता बढ़ाने को सक्रिय, किया अधिष्ठापन …

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष अभय प्रताप नें सरकार को गुमराह कर हथियाई कुर्सी : निर्वाचन रद्द हेतु पत्र

City News Uttar Pradesh

बांदा में 1725 परिषदीय विद्यालयों में निपुण परीक्षा का आयोजन, बच्चों में उत्साह और कौतूहल

City News Uttar Pradesh

सीएम योगी का बड़ा ऐलान : यूपी में 100 दिन के अंदर 10 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी देने का लक्ष्य, वरिष्ठ अफसरों को दिया निर्देश

Banda : चित्रकूट रामायण मेला : मुख्य मंत्री योगी करेगें उद्घाटन, दी स्वीकृति…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़