26.3 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
हमीरपुर : अवैध शराब पर चला पुलिस का हंटर, कच्ची और देशी शराब समेत 20 लोग हुए गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश

हमीरपुर : अवैध शराब पर चला पुलिस का हंटर, कच्ची और देशी शराब समेत 20 लोग हुए गिरफ्तार

 

हमीरपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिस ने अभियान चला जिले में 500 लीटर कच्ची व 275 क्वार्टर अवैध शराब के साथ दो शराब बनाने की भट्टियां बरामद कर 17 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। वहीं पुलिस व आबकारी विभाग ने मिलकर 426 लीटर अवैध शराब के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

हमीरपुर : अवैध शराब पर चला पुलिस का हंटर, कच्ची और देशी शराब समेत 20 लोग हुए गिरफ्तार
Hamirpur: Police hunter on illegal liquor, arrested 20 people including raw and country liquor

पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार दीक्षित ने बताया कि जिले के 12 थानाक्षेत्रों में पुलिस ने अभियान चला 500 लीटर कच्ची व 275 क्वार्टर अवैध शराब के साथ दो शराब की भट्टियां बरामद की है। बताया कि इसमें संलिप्त 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया। जिसमें जरिया पुलिस ने 225 लीटर व दो शराब की भट्टियों के साथ अतरौली गांव निवासी बट्टूलाल व जगन्नाथ लोधी को गिरफ्तार किया। वहीं ललपुरा पुलिस ने 100 लीटर कच्ची शराब के साथ पौथियां गांव निवासी सुल्तान व बजेहटा निवासी छिद्दू, चिकासी पुलिस ने 15 लीटर कच्ची व 58 अवैध क्वार्टर देशी शराब के साथ शिवराम राजपूत निवासी हरदुआ व रतीराम निवासी जिगनी, मझगवां पुलिस ने 25 लीटर कच्ची शराब के साथ लोटन निवासी मझगवां, कुरारा पुलिस ने 45 लीटर कच्ची शराब के साथ ठाकुरदीन निवासी शिवनी व अरविंद निवासी कस्बा कुरारा को गिरफ्तार किया।

हमीरपुर : अवैध शराब पर चला पुलिस का हंटर, कच्ची और देशी शराब समेत 20 लोग हुए गिरफ्तार
Hamirpur: Police hunter on illegal liquor, arrested 20 people including raw and country liquor

जबकि सुमेरपुर पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ कस्बा निवासी शिवपूजन, सिसोलर पुलिस ने 103 क्वार्टर शराब के साथ भुलसी निवासी रामू सविता व कृपाल, बिवांर पुलिस ने 56 क्वार्टर देशी शराब के साथ संतराम निवासी छानी खुर्द, मौदहा पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ मदारडेरा निवासी रतीराम, मुस्करा पुलिस ने 20 लीटर कच्ची शराब के साथ कस्बा निवासी सोनू गुप्ता, सदर कोतवाली पुलिस ने 58 क्वार्टर के साथ शीतलपुर कुनौटा निवासी मनीष व जलालपुर पुलिस ने 50 लीटर कच्ची शराब के साथ कुपरा गांव निवासी गोरेलाल को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि इसके अलावा आबकारी विभाग के साथ संयुक्त कार्रवाई में 426 लीटर अवैध शराब बरामद करने के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दबंग ने वृद्ध को रंजिशन मारी गोली : पुलिस ने शुरू की तलाश

चित्रगुप्त सोसाइटी के प्रभारी अध्यक्ष बने लव सिन्हा

City News Uttar Pradesh

कभी 3 मर्डर कर उजाड़ा था एक हंसता-खेलता परिवार, आज हिस्ट्रीशीटर ने कनपटी पर गोली मारकर खुद को उड़ाया

नाव हादसा : बांदा पहुंची केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति का तीखा प्रहार, कहा- प्रशासन की लापरवाही हो रही साबित, बोली- पीएम व सीएम का निर्देश युद्ध स्तर पर चलाया जाए राहत कार्य

प्रेम प्रसंग के चलते सफाई कर्मी ने ट्रांसफार्मर के पोल से लगाई फांसी, पत्नी को पीटकर किया था घायल…

City News Uttar Pradesh

जंगल में पेड़ से लटका मिला युवती का शव: इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

ब्रेकिंग न्यूज़