City News Uttar Pradesh
बांदा के बांध बोल रहें हैं हर -हर गंगे: केन नदी भी खुशी में ले रही हिलोरें
उत्तर प्रदेश

बारह साल बाद “रनगवां बांध” में आई बहार : हुआ हाउस फुल, चार बार होगी “रबी” में सिंचाई

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बारिश की अक्टूबर माह में रिकार्ड बारिश के सहयोग से रनगवां बांध की गोदी भर गई है। लबालब हो जल हिलोरें ले रहा है। इस बार वर्ष 2009 के बाद रनगवां बांध में कुल क्षमता का 98 फीसदी पानी एकत्र हुआ है। इतने पानी से बुंदेलखंड के करीब 12 लाख किसानों के खेतों की रबी के सीजन में चार बार सिंचाई हो जाएगी।

बारह साल बाद "रनगवां बांध" में आई बहार : हुआ हाउस फुल, चार बार होगी "रबी" में सिंचाई
Twelve years later, “Rungawan Dam” came out: House full, irrigation will be done four times in “Rabi”

सरकारी समझौते के तहत बांध से सिंचाई के लिए यूपी को 70 फीसदी और एमपी को 30 फीसदी पानी मिलता है। बारिश में इस बांध में पानी एकत्र किया जाता है। फिर बुंदेलखंड में खेतों की सिंचाई के लिए पानी केन नहर के माध्यम से मिलता है। रनगवां बांध के पानी से बुंदेलखंड में रबी की फसल की सिंचाई होती है। रबी की फसल को देखते हुए नवंबर से इस बांध के पानी को केन नहर के माध्यम से बुंदेलखंड में सिंचाई के लिए छोड़ा जाता है। इस बार करीब 12 साल बाद रनगवां बांध में इतना पानी एकत्र कर लिया गया है कि चार बार फसलों की सिंचाई आसानी से हो जाएगी।

बारह साल बाद "रनगवां बांध" में आई बहार : हुआ हाउस फुल, चार बार होगी "रबी" में सिंचाई
Twelve years later, “Rungawan Dam” came out: House full, irrigation will be done four times in “Rabi”

– फसलें होती रहीं प्रभावित

चार साल से रनगवां बांध में पानी कुल क्षमता का 25 से 30 फीसदी तक ही एकत्र हो पाता रहा है। करीब 70 फीसदी तक पानी की कमी ही रही। इसलिए रबी की फसल को सिर्फ एक बार ही पानी मिल पाता रहा है। फसलों को कम पानी मिलने के चलते पैदावार लगातार प्रभावित रही है। इस बार 57 फीसदी तक बांध में पानी आ जाने से रबी की फसल की तीन बार सिंचाई हो जाएगी। पैदावार भी बढ़ेगी।

बारह साल बाद "रनगवां बांध" में आई बहार : हुआ हाउस फुल, चार बार होगी "रबी" में सिंचाई
Twelve years later, “Rungawan Dam” came out: House full, irrigation will be done four times in “Rabi”

सिंचाई के विभाग के मुताबिक रनगवां बांध की क्षमता 5800 एमसीएफटी (लाख घन फुट) है। चार साल बाद लेट -सबेर ही सही पर्याप्त बारिश होने से करीब क्षमता अनुकूल पानी एकत्र हुआ है। बांध क्षेत्र में अब तक करीब 810 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई है। सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता श्याम जी चौबे का कहना है कि कैच मेंट एरिया वर्तमान में लबालब है।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

भारतीय राजनीति के योद्धा, समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षा मंत्री एंव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखद है ईश्वर से कामना है कि दिवगंत आत्मा कों अपने श्री चरणों में स्थान दें॥ ॐ शांति ओम ॥

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

लखनऊ में 1000 करोड़ रुपये से एआई हब बनाएगी सिफी, विश्व आर्थिक मंच पर यूपी को मिले कई प्रस्ताव

City News Uttar Pradesh

Banda : हाय राम, सरकारी नलकूपअधिकांश खराब कैसे पूरी हो सिंचाई की आस …

महाशिवरात्रि पर निकली शिव बारात :श्रद्धालुओं का उमड़ा सैलाब

City News Uttar Pradesh

बांदा दुष्कर्म कांड : पुलिस नें अपनी स्क्रिप्ट के अनुसार नाटकीय ढंग से आरोपियों को किया गिरिफ्तार ?

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की पहल रंग लाई : मिल गई पुलिस को तीसरी आंखे, अपराध पर लगेगी लगाम …

City News Uttar Pradesh

बांदा जल संस्थान में ‘भ्रष्टाचार’ की गजब दास्तां: सरकारी खजाने के लिये बना ‘साइलेंट किलर’ ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़