31.2 C
Lucknow
October 16, 2026
City News Uttar Pradesh
विधायक प्रकाश नें बुंदेलखंड को पर्यटक हब बनाने पर दिया जोर : मंत्री को दिये सुझाव
उत्तर प्रदेश

विधायक प्रकाश नें बुंदेलखंड को पर्यटक हब बनाने पर दिया जोर : मंत्री को दिये सुझाव

  • विनोद मिश्रा

बांदा। विधायक प्रकाश द्विवेदी नें बुंदेलखंड को पर्यटक हब के रूप में विकसित करने पर जोर दिया है। इस संदर्भ में उन्होने राज्य के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह से मिलकर पर्यटन विकास की संभावनाओं से अवगत कराया है।

विधायक प्रकाश नें बुंदेलखंड को पर्यटक हब बनाने पर दिया जोर : मंत्री को दिये सुझाव
MLA Prakash stressed on making Bundelkhand a tourist hub: suggestions given to the minister

उन्होने मंत्री को अवगत कराया की पुरातत्व विभाग ने बुंदेलखंड में 147 स्मारकों को चिन्हित किया है लेकिन विभाग सिर्फ 27 स्मारकों की देखरेख कर रहा है। बांदा में कालिंजर दुर्ग में पुरातत्व विभाग के कर्मचारी तैनात हैं। इसके बाद भी पिछले कई दशकोें में यहां से बड़ी संख्या में दुर्लभ मूर्तियां चोरी हो चुकी हैं। तमाम मूर्तियों को खंडित कर दिया गया है। आवारा पशुओं की चहलकदमी से गोबर और गंदगी देखकर यहां आने वाले पर्यटक मुंह बिचकाते हैं।

विधायक प्रकाश नें बुंदेलखंड को पर्यटक हब बनाने पर दिया जोर : मंत्री को दिये सुझाव
MLA Prakash stressed on making Bundelkhand a tourist hub: suggestions given to the minister

विधायक दिवेदी नें महोबा के मलकपुरा में कीरत सागर, चित्रकूट में गणेश बाग मंदिर, झांसी में किला और रानी महल, ललितपुर मेें लक्ष्मी नारायण मंदिर इत्यादि ऐसे स्मारक हैं जहां पुरातत्व विभाग ने कर्मचारी रखे हुए है।

विधायक प्रकाश नें बुंदेलखंड को पर्यटक हब बनाने पर दिया जोर : मंत्री को दिये सुझाव
MLA Prakash stressed on making Bundelkhand a tourist hub: suggestions given to the minister

इन ऐतिहासिक स्थलोें को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की अपार संभावनाएं हैं। ऐसा होने से जहां पर्यटकों के घूमने के स्थान बढ़ेंगे वहीं आमदनी भी बढ़ेगी। विधायक प्रकाश ने बताया कि उन्होंने पर्यटन मंत्री से भेंट कर कालिंजर दुर्ग को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने और इसे विश्व पर्यटक स्थल की सूची में शामिल कराने का भी अनुरोध किया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

भारतीय राजनीति के योद्धा, समाजवादी पार्टी के संस्थापक, भारत के पूर्व रक्षा मंत्री एंव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय मुलायम सिंह यादव जी का निधन अत्यंत दुखद है ईश्वर से कामना है कि दिवगंत आत्मा कों अपने श्री चरणों में स्थान दें॥ ॐ शांति ओम ॥

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में बिजली का ऐतिहासिक संकट : आपूर्ति व्यवस्था हो चुकी है धड़ाम, मचा है हाहाकार !

किसानो में मची हाय -दईया : खेती अब न कर पैइबे भईया !

विधायक प्रकाश नें बताया : जिले को मिले 192 सिंचाई सोलर पंप, किसान करें अब बल्ले- बल्ले

City News Uttar Pradesh

प्रतिनिधि अंकित बोले: विसर्जन पर्व पर बांदा तैयार, सुरक्षा-प्रकाश और सफाई पर नज़र

City News Uttar Pradesh

सीएचसी का डीएम अनुराग ने किया आकस्मिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के दिए निर्देश

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें ‘खिलाड़ियों’ में भर दिया ‘जोश’ : गूंज उठा स्टेडियम

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़