City News Uttar Pradesh
माफिया मुख्तार पर चला डंडा : जेल में गूंज उठी अंसारी की आह और कराह !
उत्तर प्रदेश

माफिया मुख्तार पर चला डंडा : जेल में गूंज उठी अंसारी की आह और कराह !

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मंडल कारागार में निरुद्ध माफिया मुख्तार पर डंडा चला है। इससे उसकी कराह एवं सिसकी गूंज गई। उसकी स्थिति त्राहि माम -त्राहि माम की सी हो गई है। दरअसल आयकर विभाग ने माफिया मुख्तार अंसारी पर डंडा चलाते हुए उसकी 12 करोड़ रुपये की बेनामी संपत्ति अटैच कर ली। यह संपत्ति लखनऊ के डालीबाग में स्थित है। इसके पहले गाजीपुर पुलिस भी इस संपत्ति को कुर्क कर चुकी थी।

माफिया मुख्तार पर चला डंडा : जेल में गूंज उठी अंसारी की आह और कराह !
Mafia hit Mukhtar with baton: Ansari’s sigh and groan echoed in the jail!

एक अन्य केस में मुख्तार अंसारी पर हमले में रमेश की गवाही खत्म हो गई है। लखनऊ कैंट थानाक्षेत्र में हमले के मामले में माफिया मुख्तार अंसारी ने गवाह की गवाही न कराने की मांग की। आशंका जताई है कि गवाह टूट सकता है। एमपी-एमएलए के विशेष न्यायाधीश हरबंस नारायण ने मुख्तार के गवाह रमेश की गवाही को समाप्त कर दिया। अगली गवाही के लिए 16 अक्तूबर की तारीख तय की है।

माफिया मुख्तार पर चला डंडा : जेल में गूंज उठी अंसारी की आह और कराह !
Mafia hit Mukhtar with baton: Ansari’s sigh and groan echoed in the jail!

इससे पहले मुख्तार अंसारी की ओर से कोर्ट में अर्जी देकर बताया गया कि वह मामले का वादी है और उसने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए रमेश को तहरीर लेकर भेजा था जिसकी शनिवार को गवाही होनी है। विपक्षी बृजेश सिंह और त्रिभुवन सिंह समेत अन्य ने गवाह रमेश को पैसों का लालच और धमकी देकर पक्ष में गवाही देने के लिए मजबूर कर दिया है। लिहाजा रमेश की गवाही को डिस्चार्ज कर दिया जाए।

दूसरी ओर, ब्रजेश सिंह के वकील अवधेश सिंह और वरुण चंद्रा ने आरोपों को झूठा और निराधार बताया है। सरकारी वकील ने भी मुख्तार की अर्जी का समर्थन करते हुए बताया कि गवाह रमेश ने मुख्तार अंसारी के खिलाफ गाजीपुर जनपद के मरदह थाने में 15 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई है। लिहाजा गवाह की गवाही नहीं करानी चाहिए। कोर्ट ने गवाह रमेश को गवाही से डिस्चार्ज करने का आदेश दिया।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा में सूर्य देवता जिंदा जला डालेंगे ? जून माह में कर रहे भीषण अग्नि वर्षा !

पीएम की महोबा सभा में बांदा विधायक प्रकाश का कमाल, शेष में “तू चल मैं आता हूँ का हाल” !

City News Uttar Pradesh

ट्रांसपोर्टर की गुंडागर्दी: व्यापारी को कुचलने का प्रयास, संगठन द्वारा आंदोलन की चेतावनी

City News Uttar Pradesh

यूपी “साथी संस्था” की बंद होगी फंडिंग ? मुद्दा हो रोजाना तेजी से हो रहा है गर्म

पालिका अध्यक्ष मालती द्वारा वाल्मीकि जयंती पर पूजन, हुआ सुंदर कांड का पाठ

City News Uttar Pradesh

चहक कार्यक्रम से महक उठा विकास खंड महुआ : आंगन बाड़ी भरेंगी खुशबू

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़