
- शरद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड के “विकास इतिहास में एक नया अध्याय जुड़” गया है। विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रयासों से “बांदा में बुंदेलखंड का पहला साइंस पार्क स्थापित” होने जा रहा है। लगभग 46 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित यह महत्वाकांक्षी परियोजना क्षेत्र को विज्ञान, तकनीक और शोध के क्षेत्र में नई पहचान दिलाएगी। प्रदेश में अभी तक इस तरह के गिने-चुने साइंस पार्क संचालित हैं। ऐसे में बुंदेलखंड को यह सौगात मिलना बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

शहर के नरैनी रोड स्थित कांशीराम उपवन को साइंस पार्क के लिए चयनित किया गया है। लखनऊ से आई विशेषज्ञ टीम ने स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य को हरी झंडी दे दी है। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि परियोजना के इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण की जिम्मेदारी सीएंडडीएस को सौंपी गई है। यह पार्क युवाओं को “करके सीखने” का व्यावहारिक अवसर देगा, जिससे उनकी वैज्ञानिक समझ और नवाचार क्षमता विकसित होगी। परियोजना की कुल लागत 4556.80 लाख रुपये आंकी गई है।

इसमें लगभग 23 करोड़ रुपये भवन और आधारभूत ढांचे के निर्माण पर तथा करीब 22 करोड़ रुपये वैज्ञानिक उपकरणों और गतिविधियों पर खर्च किए जाएंगे। साइंस पार्क में आईटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), मशीन लर्निंग, रोबोटिक्स, स्पेस साइंस और अन्य उभरती तकनीकों से जुड़े प्रयोग और प्रदर्शन होंगे। इससे न केवल छात्रों को लाभ मिलेगा, बल्कि स्टार्टअप संस्कृति को भी बढ़ावा मिलेगा।

इसमें एग्जीबिशन गैलरी, नॉलेज थिएटर, स्पेस साइंस गैलरी, इंटरैक्टिव मॉडल और डिजिटल प्रयोगशालाएं स्थापित की जाएंगी। पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरों और सौर ऊर्जा प्रणाली से लैस रहेगा। नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और विधायक प्रकाश द्विवेदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह परियोजना जिले के विकास में “मील का पत्थर” साबित होगी।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
