City News Uttar Pradesh
अटल की योजना बनी 'चिता' परियोजना: 'न्याय दो या मार दो' आंदोलन शुरू !
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

अटल की योजना बनी ‘चिता’ परियोजना: ‘न्याय दो या मार दो’ आंदोलन शुरू !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का ड्रीम प्रोजेक्ट ‘केन-बेतवा लिंक’ अब प्रभावितों के लिए ‘चिता परियोजना’ बन गया है ! पुनर्वास और मुआवजे के वादे टूटने से आक्रोशित लोगों ने मंगलवार को पन्ना जिले के कुपी गांव के पास बराना नदी के किनारे फिर से “न्याय दो या मार दो” के नारे के साथ अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू कर दिया।

अटल की योजना बनी 'चिता' परियोजना: 'न्याय दो या मार दो' आंदोलन शुरू ! अप्रैल में प्रशासन के आश्वासन पर टाला गया यह आंदोलन अब और धार के साथ लौटा है। इस बार आंदोलन की कमान आदिवासी महिलाओं ने संभाली है। आंदोलनकारियों का आरोप है कि सरकार ने पुनर्वास, मुआवजे और पैकेज को लेकर एक भी वादा पूरा नहीं किया। उल्टे मानसून के बीच प्रशासन ने लोगों के घर ढहा दिए। नतीजा- सैकड़ों परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर हैं।

अटल की योजना बनी 'चिता' परियोजना: 'न्याय दो या मार दो' आंदोलन शुरू ! आंदोलन की नेता दिव्या अहीरवार कहती हैं की अप्रैल में जो वादे किए गए थे,उनमें से एक भी नहीं निभाया। इस बार झूठे आश्वासन में नहीं आएंगे। सरकार न्याय नहीं दे सकती तो हमें इच्छा मृत्यु की अनुमति दे। प्रशासन की तानाशाही के कारण 50 हजार लोग बेघर हो गए हैं। लोग जल-जंगल-जमीन और अपनी संस्कृति से उजाड़ दिए गए हैं।

अटल की योजना बनी 'चिता' परियोजना: 'न्याय दो या मार दो' आंदोलन शुरू ! केन-बेतवा लिंक को पर्यावरण के लिए घातक बताते हुए कहा कि इस परियोजना से 46 लाख पेड़ कटेंगे, पन्ना टाइगर रिजर्व उजड़ेगा और केन नदी खत्म हो जाएगी। छतरपुर के गांव पलकोंहा और कुदन में बिना नोटिस घर तोड़े जा रहे हैं। अधिकांश परिवारों को न मकान का मुआवजा मिला है न पुनर्वास पैकेज। अमित भटनागर ने कहा “या तो हमें न्याय दो, या मार दो। केन-बेतवा को “विकास की गंगा” कहकर शुरू की गई यह योजना अब बुंदेलखंड में “विनाश की चिता” के रूप में देखी जा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली विभाग की नाकामी पर मंत्री से गरजे विधायक प्रकाश: कहा लगाम लगाइये या हमें थमाइये

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश धार्मिक आस्था की बने मिसाल: कैलाशेश्वर मंदिर में किया कन्या पूजन

इन्फ्लूएंजा की कागजों में तैयारी, कहीं धोखा न दे जाएं वेंटीलेटर

City News Uttar Pradesh

ओवरलोडिंग पर प्रशासन का ‘चाबुक’: 17 ट्रक सीज़, मौरंग माफियाओं में हड़कंप

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश बोले: आत्मनिर्भर भारत के लिए हर घर से उठेगी स्वदेशी की मशाल

City News Uttar Pradesh

हैवानियत: युवक ने टाफी खिलाने के बहाने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, मवेशी बाड़े में घटना को दिया अंजाम

ब्रेकिंग न्यूज़