25.7 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम-एसपी का 'ऑपरेशन परफेक्ट': सीएम की 'दस्तक' से पहले 'अफसरों' की कसी 'लगाम'
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

डीएम-एसपी का ‘ऑपरेशन परफेक्ट’: सीएम की ‘दस्तक’ से पहले ‘अफसरों’ की कसी ‘लगाम’ !

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 9 जुलाई के प्रस्तावित आगमन से पहले ‘प्रशासनिक तंत्र’ पूरी तरह ‘सक्रिय’ हो गया है। जिला मुख्यालय पर ‘ऐसा माहौल है, मानो हर विभाग समय के साथ दौड़’ लगा रहा हो। इस पूरी ‘कवायद की कमान खुद जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल’ ने संभाल रखी है।

डीएम-एसपी का 'ऑपरेशन परफेक्ट': सीएम की 'दस्तक' से पहले 'अफसरों' की कसी 'लगाम'दोनों अधिकारी लगातार मौके पर पहुंचकर तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं, ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान किसी भी स्तर पर अव्यवस्था की गुंजाइश न रहे। सोमवार को डीएम और एसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण केवल औपचारिकता तक सीमित नहीं रहा, बल्कि हर व्यवस्था को बारीकी से परखा गया।

डीएम-एसपी का 'ऑपरेशन परफेक्ट': सीएम की 'दस्तक' से पहले 'अफसरों' की कसी 'लगाम'सुरक्षा घेरे से लेकर यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, चिकित्सा सुविधा, पार्किंग और आमजन की आवाजाही तक प्रत्येक बिंदु पर अधिकारियों से जवाब-तलब किया गया। निरीक्षण के दौरान दोनों अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी विभागों को समयबद्ध तरीके से शेष कार्य पूरे करने और आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए।

डीएम-एसपी का 'ऑपरेशन परफेक्ट': सीएम की 'दस्तक' से पहले 'अफसरों' की कसी 'लगाम'विशेष रूप से सुरक्षा और प्रोटोकॉल से जुड़े बिंदुओं पर अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया। प्रशासन का फोकस केवल मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाना ही नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना भी है कि आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यही कारण है कि कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ पूरे रूट और आसपास के क्षेत्रों की व्यवस्थाओं की भी लगातार निगरानी की जा रही है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

विधायक का पालिका पर सफाई एवं जल भराव पर प्रहार : 60 लाख क्या घपले का शिकार ?

City News Uttar Pradesh

डीएम एवं एसपी द्वारा मां विंध्यवासिनी मंदिर का निरीक्षण: व्यवस्थायें दुरुस्त करने का निर्देश

City News Uttar Pradesh

जीजा के साथ गांव जा रही साली ने केन नदी पुल से लगाई छलांग: पत्थरों से टकरा कर मौत

सूचना विभाग की सड़क सुरक्षा में पहल : एलईडी वैन को डीएम नें दिखाई झंडी

प्रदेश सरकार व्यापारियों के कल्याण को तत्परत : रविकांत गर्ग

सांप को ड‍िब्बे में लेकर पिता पंहुचा अस्‍पताल : मचा हड़कंप, प्रकरण जान डॉक्‍टर्स भी हैरान

ब्रेकिंग न्यूज़