24.8 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
जिला पंचायत बोर्ड की बैठक : पौध रोपण महोत्सव मनाने का हुआ निर्णय
उत्तर प्रदेश

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक : पौध रोपण महोत्सव मनाने का हुआ निर्णय

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। इसमें जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद एवं विधायक प्रकाश दिवेदी नें पौध रोपण अभियान को महोत्सव के रूप में मनायें जाने का संदेश दिया।

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक : पौध रोपण महोत्सव मनाने का हुआ निर्णय
District Panchayat Board meeting: Decision taken to celebrate Plantation Festival

बोर्ड की बैठक में पौध रोपण अभियान एजेंडा का मुख्य बिंदु था। बोर्ड की बैठक में जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा की पौध रोपण अभियान योगी सरकार की पार्थिमिकताओं में है। जिला पंचायत सदस्य अपने -अपने क्षेत्रों में पौध रोपण को प्रमुखता दें। साथ ही जिला पंचायत के आधीन परिसंपत्तियों के स्थलों पर भी पौध रोपण को प्रमुखता दें।

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक : पौध रोपण महोत्सव मनाने का हुआ निर्णय
District Panchayat Board meeting: Decision taken to celebrate Plantation Festival

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें कहा की पौध रोपण अभियान पर्यावरण की सुरक्षा के लिये अति आवश्यक है। इसे महोत्सव के रूप में मनायें। उन्होंने सुझाव दिया की पौध रोपण के लिये दस से 12 फुट के पौधों का रोपण करें। यह तीन -चार साल में शीघ्रता से तैयार हो जाते है।

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक : पौध रोपण महोत्सव मनाने का हुआ निर्णय
District Panchayat Board meeting: Decision taken to celebrate Plantation Festival

विधायक दिवेदी नें रोपित पौधों की सुरक्षा पर भी विशेष जोर दिया। इसके पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें वन विभाग एवं उद्धान विभागों से पौध उपलब्धता की जानकारी ली। सदस्य कमलेश साहू नें ब्लाक वार पौध के पहुंचाने की व्यवस्था की जानकारी चाही।

जिला पंचायत बोर्ड की बैठक : पौध रोपण महोत्सव मनाने का हुआ निर्णय
District Panchayat Board meeting: Decision taken to celebrate Plantation Festival

इस पर जिला उद्यान अधिकारी नें बजट न होने की बात कही। जिला पंचायत सदस्य सीता सिंह, मंजू सिंह, रामकेश सिंह, इंद्रजीत यादव नें भी अभियान की कामयाबी के लिये सुझाव दिये। बोर्ड की बैठक के अंत में जिला पंचायत अध्यक्ष नें सभी का आभार व्यक्त किया। जिला पंचायत परिसर में राज्य मंत्री रामकेश, विधायक प्रकाश, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील नें पौध रोपण भी किया।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

आयुर्वेदिक महाविद्यालय के छात्रों ने योग दिवस के लिए निकाली जागरूकता रैली

सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाकर फंदे से झूल गई विवाहिता : ससुरालियों से तंग आकर उठाया था खौफनाक कदम

City News Uttar Pradesh

यूपी चुनाव 2022 : बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी नहीं लड़ेगा चुनाव, बेटे अब्‍बास अंसारी ने मऊ सदर सीट से किया नामांकन

City News Uttar Pradesh

Banda : केंद्रीय बजट में बुन्देलखंड को पतझड़ !

City News Uttar Pradesh

अवैध प्लाटिंग पर विकास प्राधिकरण का गरजा बुलडोजर : अभियान होगा तेज !

News : साधु संतो के साथ बैठक कर डीएम ने बनाई मौनी अमावस्या को सकुशल सम्पन्न कराने की रणनीति…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़