- विनोद मिश्रा
बांदा। बुंदेलखंड में मौसम के मिजाज भी निराले हैं। बारिश न हो तो फसल सूखे। ज्यादा हो जाए तो बुवाई पिछड़े। मौजूदा खरीफ की फसल में कुछ ऐसा ही हुआ है। मानसूनी मौसम शुरू से ही मूसलाधार है। इसने चित्रकूटधाम मंडल में बुवाई में ब्रेक लगा दिया।

पानी से लबालब तमाम खेत बुवाई के लिए तैयार नहीं हो पाए। पचास प्रतिशत बुआई पिछड़ गई है। इसमें सरकार की प्रमुखता वाले मोटे अनाज (श्रीअन्न) भी शामिल है। चारों जिलों में खरीफ का रकबा लगभग 6.53 लाख 138 हजार हेक्टेयर है। किसानों का कहना है कि देरी से बुवाई का खामियाजा किसानों को उत्पादन में गिरावट के रूप में भुगतना पड़ेगा। वर्तमान हालातों में फसल 20 से 35 फीसदी कम हो सकती है।

चित्रकूटधाम मंडल में इस वर्ष श्री अन्न योजना में मोटे अनाजों का उत्पादन लक्ष्य 84 हजार 112 हेक्टेयर है लेकिन अभी तक 20हजार हेक्टेयर में ही ज्वार, बाजरा, मक्का, कोदो, सावां आदि बोया जा सका है। इसी प्रकार खरीफ की दलहन -तिलहन लक्ष्य से कोसों दूर है बारिश से तिल और उड़द सड़ गई है। उस पर कोढ़ में खाज यह की सरकारी केंद्रों पर पर्याप्त बीज की भी उपलब्धता नहीं है। वैसे भी पूरी तरह खुला मौसम और धूप न होने से तमाम खेत बुवाई के लिए तैयार नहीं हो पा रहे हैं।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
