City News Uttar Pradesh
बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी से ईडी अधिकारियो द्वारा पूछ-ताछ
उत्तर प्रदेश

बांदा जेल का निरीक्षण कर मुख्तार अंसारी से मिले डीआईजी, परिवार ने बताया था माफिया की जान को खतरा …

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्तार अंसारी और उसकी पत्नी द्वारा जान को खतरा बताने पर जेल डीआइजी संजीव त्रिपाठी ने गुरुवार को मंडल कारागार का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का गहराई से जायजा लिया और संतुष्टि जताई। बातचीत में डीआइजी ने कहा कि कोई भी बात दो तरह की नहीं होती है।

बांदा जेल का निरीक्षण कर मुख्तार अंसारी से मिले डीआईजी, परिवार ने बताया था माफिया की जान को खतरा

दरअसल, हाल ही में स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए में माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां व बेटे उमर ने अर्जी देकर आरोप लगाया था कि जेल प्रशासन द्वारा मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। बैरक से लेकर बाथरूम तक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिससे मुख्तार को परेशानी हो रही है। प्रवेश द्वार व कैमरों के फुटेज मंगवाकर जांच की जाए। इसको लेकर जेल प्रशासन के पास न्यायालय की तरफ से एक पत्र भी भेजा गया है।


डीआइजी संजीव त्रिपाठी ने अफशां और उमर की तरफ से लगाए जा रहे आरोप और प्रवेश द्वार पर रखे गए रजिस्टर की जांच की। इतना ही नहीं बैरक में जाकर उन्हाेंने मुख्तार से बातचीत की।

बांदा जेल का निरीक्षण कर मुख्तार अंसारी से मिले डीआईजी, परिवार ने बताया था माफिया की जान को खतरा

डीआइजी संजीव ने उत्पीड़न व सुरक्षा के सवाल पर कहा कि दो तरह से बात नहीं होती है। एक तरफ जान का खतरा होने की बात कही जा रही है तो दूसरी तरफ सीसीटीवी कैमरे की निगरानी को उत्पीड़न माना जा रहा है। जबकि सीसीटीवी कैमरे उनकी सुरक्षा के लिए ही जगह-जगह लगाए गए हैं। डीआइजी के निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान जेल अधीक्षक अरुण कुमार सिंह व जेलर पीके त्रिपाठी भी मौजूद रहे।


डीआइजी, संजीव त्रिपाठी ने बताया कि पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। कारागार प्रशासन को हर तरह की बेहतर सुरक्षा व्यवस्था को कहा गया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास: शोर मचाने पर आरोपी फरार, पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज

City News Uttar Pradesh Desk

किसानों को खरीफ फसल में झटका : नहीं मिल पा रहा है दलहनी तिलहनी बीज

फसल बीमा ‘घोटाला’: दो लाख किसानों के ‘खाते’ अब ‘जांच’ के ‘राडार’ पर

City News Uttar Pradesh

निजी हाथों में जाएंगी बांदा सहित 18 रेलवे स्टेशनों की 24 पूछताछ खिड़कियां

कुंडी खटखटाओ-टीका लगाओ : डीएम अनुराग ने डिंगवाही गांव में दी दस्तक, घटिया पढ़ाई पर स्कूल के पूरे स्टाफ का वेतन रोका

City News Uttar Pradesh

डीएम की मौजूदगी में ‘सिस्टम बेनकाब’ : समाधान मॉडल हुआ ‘फेल’ ?

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़