31.8 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
इन्फ्लूएंजा कागजों में तैयारी, कहीं धोखा न दे जाएं वेंटीलेटर
उत्तर प्रदेश

इन्फ्लूएंजा की कागजों में तैयारी, कहीं धोखा न दे जाएं वेंटीलेटर

  • विनोद मिश्रा

बांदा। इन्फ्लूएंजा (फ्लू) से निपटने के इंतजाम मुकम्मल नहीं हैं, सिर्फ कागजों में तैयारियां नजर आ रही हैं। तैयारियों के नाम पर मेडिकल काॅलेज में 50 और जिला अस्पताल में सिर्फ 10 बेड लगाए गए हैं।

इन्फ्लूएंजा कागजों में तैयारी, कहीं धोखा न दे जाएं वेंटीलेटर
Preparation in influenza papers, ventilators may not be cheated

इसके अलावा अन्य सुविधाएं कागजों पर हैं। वेंटीलेटर तो हैं पर जरूरत पड़ने पर कितने कारगर रहेंगे, इसकी असलियत के लिये अभी टेस्टिंग प्रस्तावित है। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि तैयारियां पूरी हैं। दूसरी तरफ बुखार के मरीजों की जांच के नाम पर डॉक्टर सिर्फ सीबीसी व प्लेटलेट्स आदि की ही जांच करा रहे हैं। रोजाना 100-120 मरीजों की जांच हो रही है।

इन्फ्लूएंजा कागजों में तैयारी, कहीं धोखा न दे जाएं वेंटीलेटर
Preparation in influenza papers, ventilators may not be cheated

जिले की आबादी लगभग 20 लाख है। इन्फ्लूएंजा की जांच की जिले में कोई व्यवस्था नहीं है। रानी दुर्गावती मेडिकल काॅलेज और जिला अस्पताल में संदिग्ध मरीज की सिर्फ सैंपल लेने की सुविधा है।

इन्फ्लूएंजा कागजों में तैयारी, कहीं धोखा न दे जाएं वेंटीलेटर
Preparation in influenza papers, ventilators may not be cheated

उधर, सर्दी, जुकाम, खांसी और बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। शनिवार को मेडिकल काॅलेज की ओपीडी में करीब 1078 और जिला अस्पताल में 1217 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। इनमें करीब 30 फीसदी यानी 300 से 350 मरीज खांसी और बुखार के थे। इन्फ्लूएंजा के बढ़ते खतरे को लेकर लोग खुद अपनी जांच कराने को परेशान हैं, लेकिन डाक्टर सिर्फ सीबीसी और प्लेटलेट्स आदि जांच कराकर मरीजों को दवा दे रहे हैं।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda- सचिवालय निर्माण में लापरवाही:डीएम की कार्यवाई मची खलबली !

City News Uttar Pradesh

बारात से लौट रही कार और स्कार्पियो की आमने- सामने भिडंत, दूल्हे के बहनोई समेत पांच लोग घायल

City News Uttar Pradesh

अवैध मौरंग खनन का विरोध करने पर खनन ठेकेदार के गुर्गों ने की मारपीट, महिलाएं बोलीं- कपड़े फाड़े और फसल कर दी बर्बाद

City News Uttar Pradesh

पिता ने बंदूक से बेटी व पत्नी को गोली मार उतारा मौत के घाट, घटना के बाद फरार हुआ आरोपी

झांसी रेल मंडल में यात्रियों के साथ बढ़े अपराध, एक साल में 25 हजार हुए शिकार

पंचायत अध्यक्ष सुनील नें कृषि महाविद्यालय में फहराया ध्वज: सरकार की बखानी नीतियां

ब्रेकिंग न्यूज़