City News Uttar Pradesh
अवैध मौरंग खनन का विरोध करने पर खनन ठेकेदार के गुर्गों ने की मारपीट, महिलाएं बोलीं- कपड़े फाड़े और कर दी फसल बर्बाद
उत्तर प्रदेश

अवैध मौरंग खनन का विरोध करने पर खनन ठेकेदार के गुर्गों ने की मारपीट, महिलाएं बोलीं- कपड़े फाड़े और फसल कर दी बर्बाद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। निजी भूमि पर पट्टे के नाम पर मौरंग खनन करने के विरोध पर लहुरेटा गांव में मारपीट की घटना सामने आई है। महिलाओं ने अवैध खनन का विरोध करने पर माफिया पर मारपीट कर कपड़े तक फाड़ने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर दी है, वहीं एसडीएम ने पैमाइश कराकर विवाद का निदान करने की बात कही है।

तहसील के लहुरेटा गांव के आसपास खेती योग्य भूमि बनाने के लिए किसानों के नाम पर पट्टा दिया गया है। जबकि यहां आसपास कई मौरंग की खदान हैं और अवैध खनन होता है। इसकी शिकायत प्रधान सहित ग्रामीण अधिकारियों से कर चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि पट्टा किसानों के नाम पर है लेकिन उपयोग खनन माफिया कर रहे हैं। ओवरलोडिंग से लेकर अवैध खनन के मामले भी पकड़े जा चुके हैं।

अवैध मौरंग खनन का विरोध करने पर खनन ठेकेदार के गुर्गों ने की मारपीट, महिलाएं बोलीं- कपड़े फाड़े और कर दी फसल बर्बाद
Mining contractor’s henchmen beat up for opposing illegal moorang mining, women said – tore clothes and ruined the crop

– बच्चों संग पहुंची पीड़िता ने की शिकायत

लहुरेटा गांव निवासी रमजान की पुत्री नाजरीन परिवार के सदस्यों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को तहरीर दी है। उसने बताया कि मंगलवार की सुबह दस बजे अबहन नसरीन और भाभी परवीन व शहनाज के साथ खेत गई थी। रवी फसल के लिए खेतों में पानी लगाया गया था। पहुंचने पर देखा कि खेतों में मौरंग खनन करने वाले मशीन से खोदाई कर रहे हैं।


आरोप है कि मौरंग माफिया के गुर्गों ने एक बीघा में अरहर और एक बीघा की तिल की फसल बर्बाद कर दी। विरोध किया तो खनन ठेकेदार के गुर्गों ने सबके साथ मारपीट की और कपड़े भी फाड़ दिए। दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली के दारोगा शिवरतन गुप्ता ने बताया कि खेतों में खनन संबंधी विवाद है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम नरैनी रजत वर्मा ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने मामले की जानकारी दी है। तत्काल प्रभाव से ठेकेदार विजय कुमार की खदान में काम बंद करा दिया गया है। राजस्व व खनिज विभाग का पैनल बनाया गया है। कल पुलिस की मौजूदगी में टीम पैमाइश करेगी।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

ओला वृष्टि से किसान तबाह : पूर्व विधायक दल जीत नें उठाई शासन से राहत की मांग !

City News Uttar Pradesh

किसान नेता बबलू सिंह नें योगी की ‘संभाली’ कमान: जैविक खेती का चला रहे अभियान

City News Uttar Pradesh

जिला मुख्यालय में “गूंजी शहनाईयाँ’: “प्यारी बहनियां बन गई दुल्हनियां”

City News Uttar Pradesh

जंगलों व पहाड़ियों में अपर एसपी के साथ भारी पुलिस बल ने की एन्टी डकैती काम्बिंग

City News Uttar Pradesh

लापरवाही पड़ी भारी : चूल्हे की चिंगारी से आशियाना जलकर हुआ राख, कड़ी मशक्कत के बाद पड़ोसियों ने आग पर पाया काबू

बाप रे बाप : प्लास्टिक पाईप फैक्ट्री मालिक नें करोड़ों में लगाया राजस्व को चूना !

ब्रेकिंग न्यूज़