28 C
Lucknow
August 26, 2026
City News Uttar Pradesh
मुख्तार अंसारी को कैसे मारा गया ? विदेश से आ रही कॉल, बेटे उमर अंसारी के नये दावे
उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी को कैसे मारा गया ? विदेश से आ रही कॉल, बेटे उमर अंसारी के नये दावे

  • विनोद मिश्रा

बांदा। मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने मीडिया से बातचीत में बयान दिया है। कहा कि जहर देने का इल्जाम तो खुद उनके पिता ने ही लगा दिया था। कोई व्यक्ति जो बिल्कुल फिट हो, अचानक खाना खाने के बाद बीमार हो जाए ये कैसे हो सकता है ? मुख्तार अंसारी खाना खाने के बाद बेहोश हो गए। पिता ने अदालत में ये लिखित दिया था कि उनको जहर दिया जा रहा है। उमर की इस मीडिया वार्ता की जानकारी हमारे गाजीपुर संवाददाता नें दीं। बताया की उमर ने कहा कि जब वो बेहोश होकर गिर गए, उनको बांदा मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में भर्ती किया गया। कोई आईसीयू में स्वस्थ भी हो जाता है तो उसे ऑब्जर्वेशन में रखा जाता है। पर उन्हें जेल भेज दिया गया। उमर के अनुसार उनके पिता के मौत को लेकर आरोप सच साबित होते जा रहे हैं।

मुख्तार अंसारी को कैसे मारा गया ? विदेश से आ रही कॉल, बेटे उमर अंसारी के नये दावे
How was Mukhtar Ansari killed? Calls coming from abroad, new claims of son Omar Ansari

उमर अंसारी ने कहाकि उनके इंतकाल के तीन घंटे पहले मेरी बात हुई थी, जिसका ऑडियो वायरल है। मैंने साफ किया है, ये स्वाभाविक मौत नहीं है। ये सुनियोजित हत्या है। अब्बास अंसारी के सवाल पर उमर ने कहाकि हमारे बड़े भाई विधायक हैं। सुप्रीम कोर्ट बंद होने की वजह वो आ नहीं पाए। पिता सब कुछ होता है। एक बेटा अपने पिता के लिए कुछ कर नहीं सकता है। उमर अंसारी ने कहा कि गरीबों की जो वो (मुख्तार अंसारी) मदद करते थे, उनकी लड़ाई लड़ते थे। वो रास्ता उनके लिए छोड़ गये हैं। वह गरीबों को लामबंद करके उनकी मदद करेंगे।

मुख्तार अंसारी को कैसे मारा गया ? विदेश से आ रही कॉल, बेटे उमर अंसारी के नये दावे
How was Mukhtar Ansari killed? Calls coming from abroad, new claims of son Omar Ansari

उमर ने कहाकि कतर, दुबई, मॉरीशस, सिंगापुर, अमेरिका, इंग्लैंड से लोग कॉल कर रहे हैं। उमर ने कहा कि उनके जनाजे ने मीडिया के प्रोपेगंडा का भी जनाजा निकाल दिया। उनके पिता कोई कुछ कहे गरीबों के रहनुमा थे। वो कभी ढाल बनकर खड़े रहे तो कभी तलवार बनकर लड़े। अपनी मां आफसा अंसारी के सवाल पर कहा कि उनकी वकील से बात हुई है। उम्मीद करते हैं कि जल्द उनको कानूनी रेमेडी मिलेगी। कानूनी रूप से वह अपनी लड़ाई को जारी रखेंगे।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गैंगस्टर रवि काना की ‘रिहाई’ से मचा हड़कंप: जेल अधीक्षक व जेलर पर ‘मुकदमा’ दर्ज

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश नें मुख्तार की मौत पर सवाल उठने वालों को लिया आड़े हाथ

City News Uttar Pradesh

नीतीश कुमार का सियासी सफर : बार-बार बदला गठबंधन, 9वीं बार बने बिहार के मुख्यमंत्री

City News Uttar Pradesh

डीएम अनुराग का दिव्यांगों की दिक्कतों के निदान को छलका “अनुराग” !

बांदा में चकबंदी विभाग का अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव, गांवों में निकल रहा नाइट कर्फ्यू का दम ….

ब्रेकिंग न्यूज़