31.1 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
तिहाड़ जेल से बाहर आए संजय सिंह: बोले- जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र छूटेंगे
उत्तर प्रदेश

तिहाड़ जेल से बाहर आए संजय सिंह: बोले- जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र छूटेंगे, यह संघर्ष करने का वक्त

  • ब्यूरो रिपोर्ट

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और नेता संजय सिंह तिहाड़ जेल से बाहर आ गए हैं। संजय सिंह ने जेल से बाहर आकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पार्टी के शीर्ष नेता अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जेल की सलाखों के पीछे रखा गया है। मुझे पूरा भरोसा है कि जेल के ताले टूटेंगे, हमारे नेता छूटेंगे। उन्होंने कहा कि यह जश्न मनाने का वक्त नहीं है, यह संघर्ष करने का वक्त है।

तिहाड़ जेल से बाहर आए संजय सिंह: बोले- जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र छूटेंगे
Sanjay Singh came out of Tihar Jail: Said- Jail locks will be broken, Kejriwal-Sisodia-Satyendra will be released

जेल के बाहर संजय सिंह को लेने के लिए उनकी बेटी और उनकी मां भी पहुंचीं। इस दौरान जेल परिसर के बाहर आप नेता और कार्यकर्ताओं का हुजूम भी मौजूद है। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को उनकी रिहाई का आदेश दिया था। संजय सिंह तिहाड़ से बाहर निकलकर सीधा CM केजरीवाल के आवास जाएंगे, जहां वो सुनीता केजरीवाल से मुलाकात करेंगे। आबकारी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सांसद संजय सिंह को अदालत ने दो लाख रुपये के जमानत बॉन्ड और इतनी ही राशि की जमानत राशि पर जमानत दे दी। उनकी पत्नी ने जमानत बॉन्ड भरा। संजय सिंह को ईडी ने चार अक्टूबर को गिरफ्तार किया था।

तिहाड़ जेल से बाहर आए संजय सिंह: बोले- जेल के ताले टूटेंगे, केजरीवाल-सिसोदिया-सत्येंद्र छूटेंगे
Sanjay Singh came out of Tihar Jail: Said- Jail locks will be broken, Kejriwal-Sisodia-Satyendra will be released

दिल्ली सरकार के मंत्री गोपाल राय भी तिहाड़ जेल उन्हें लेने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि संजय सिंह जल्द ही जेल से रिहा होंगे। हमें उम्मीद है कि वे अरविंद केजरीवाल को भी जल्द रिहा करेंगे। पार्टी निराशा के दौर से नहीं गुजर रही थी, लेकिन यह आंदोलन का दौर। यह क्रांति तब तक जारी रहेगी, जब तक अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया रिहा नहीं हो जाते।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

News : पत्नी की गोली मारकर हत्या के बाद पति ने भी फांसी लगा दी जान…

City News Uttar Pradesh

बांदा के मोहल्लों में खुले हैं ‘प्राइवेट’ जल संस्थान: आरओ के नाम पर बिक रहा ‘दूषित’ पानी

विधायक प्रकाश नें एमएलसी चुनाव में प्रचार की मचाई धूम: गर्मा गया चुनाव

City News Uttar Pradesh

भाजपा नें आपात काल के “कसक-मसक” को याद कर इसे बताया कलंक

नवरात्र शुरू : देवी मंदिरों में भक्तों का उमड़ा सैलाब, शहर में सजे तीन सौ दुर्गा पंडाल

City News Uttar Pradesh

Banda : अनोखी मिसाल : सरिता दिवेदी ने विकास की बहाई सरिता, रचा इतिहास !

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़