26 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
धिक्कार है इस पिता को : पुत्रियों से अश्लीलता पर रिपोर्ट दर्ज
उत्तर प्रदेश

रिश्तों की मर्यादा हुई शर्मसार : दुष्कर्म की शिकार नाबालिग किशोरी ने बेटे को दिया जन्म, रिश्ते के फूफा ने बनाया था हवस का शिकार

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में रिश्तों की मर्यादा को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। रिश्ते में फूफा लगने वाला युवक करीब एक साल से किशोरी को हवस का शिकार बनाता रहा। अपनी बुआ के घर गई किशोरी को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता रहा। अचानक तबीयत खराब होने पर स्वजन किशोरी को अस्पताल ले गए तो डॉक्टर की बात सुनकर उनके होश उड़ गए। किशोरी गर्भवती थी और रविवार की सुबह उसने स्वस्थ बेटे को जन्म दिया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर तिंदवारी थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की तलाश शुरू की गई है।

रिश्तों की मर्यादा हुई शर्मसार : दुष्कर्म की शिकार नाबालिग किशोरी ने बेटे को दिया जन्म, रिश्ते के फूफा ने बनाया था हवस का शिकार
the victim of rape, the minor girl gave birth to a son, the uncle of the relationship made her a victim of lust

पीड़िता के पिता ने तहरीर देकर बताया कि बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मजरे में रहने वाला रिश्तेदार का घर आना जाना था। 29 सितंबर 2021 को वह पत्नी के साथ खेतों पर गए थे और दोपहर में घर आए रिश्तेदार ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। अक्टूबर 2021 को बेटी बुआ के घर बबेरू गई थी और वहां वह एक माह तक रही। इस दौरान रिश्तेदार ने शादी का झांसा देकर बेटी से कई बार दुष्कर्म किया। धमकी के डर से बेटी ने यह बात किसी को नहीं बताई। 13 जुलाई को बेटी की तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले गए तो उसके गर्भवती होने का पता चला। इसके बाद सारी बात सामने आई। रविवार की सुबह किशोरी ने सरकारी अस्पताल में स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।


– जेल में हैं आरोपित के पिता व भाई

गर्भवती होने की जानकारी के बाद पीड़िता के पिता व मां आरोपित के घर पहुंचे तो शादी से इन्कार करते हुए धमकी देकर भगा दिया गया। पीड़िता के पिता ने बताया कि पिता और भाई दबंग प्रवृत्ति के हैं और जेल में बंद हैं। उसके परिवार वाले जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। तिंदवारी प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पाक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपित की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बबेरू भेजी गई है।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मंत्री रामकेश बोले: बजट में सीएम की जलशक्ति मंत्रालय पर बरसी कृपा, विकास होगा तेज

City News Uttar Pradesh

पूरा बांदा तिरंगे से करेगा लहर-लहर : राष्ट्र प्रेम का होगा उमंग

City News Uttar Pradesh

मुख्यमंत्री ने धर्मनगरी से किया 35 करोड़ पौधारोपण महाभियान का शुभारंभ, कहा- चित्रकूट में हो रही कोदंड वन की स्थापना, अब यहां डकैत नहीं, दहाड़ेंगे टाइगर

City News Uttar Pradesh

बांदा में सरकारी राशन की दुकानें नहीं कर रहीं जनसेवा : योजना एक साल से धड़ाम

City News Uttar Pradesh

Banda : प्रयागराज के चालक की हत्या का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार…

City News Uttar Pradesh

भाजपा की रणनीति : बांदा एक लाख से ज्यादा तिरंगे झंडे से करेगा लहर- लहर

ब्रेकिंग न्यूज़