28.4 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
बंधक व्यक्ति को पुलिस ने कराया आजाद, अपहरण कर्ताओं ने हाथ, पैर और मुंह बांधकर छोड़ दिया था जंगल में
उत्तर प्रदेश

कानपुर से अपहरण कर युवक को बांदा पुलिस ने कराया आजाद, अपहरण कर्ताओं ने हाथ, पैर और मुंह बांधकर छोड़ दिया था जंगल में

 

  • विनोद मिश्रा

बांदा। बांदा। कानपुर से 10 दिन पहले अपहरण कर युवक को बदमाश पैलानी थाना क्षेत्र के जंगल में फेंक गए। उसके मुंह और हाथ-पैर बंधे थे। गुरुवार को यूपी-112 पुलिस ने देखा तो थाने में सूचना दी। पुलिस ने अपहृत को कब्जे में लेकर पूछताछ की और कानपुर पुलिस को सूचना दी है गुरुवार को दोपहर यूपी-112 पुलिस गश्त पर थी। तभी टीम को पैलानी थाना क्षेत्र के खप्टिहा कलां में कालेश्वर मंदिर के पास सुनसान इलाके में एक व्यक्ति पड़ा नजर आया। उसके मुंह और हाथ-पैर बंधे थे।

बंधक व्यक्ति को पुलिस ने कराया आजाद, अपहरण कर्ताओं ने हाथ, पैर और मुंह बांधकर छोड़ दिया था जंगल में
The hostage person was freed by the police, the kidnappers had tied their hands, feet and mouth and left them in the forest.

थाने के उप निरीक्षक हरिनाथ सिंह और कांस्टेबल योगेश त्रिपाठी व रमेश कुमार ने उसके बंधन खोले। उसने अपना नाम रामविशाल उर्फ भग्गू पुत्र करोड़ीलाल बताया। वह कानपुर नगर के सजेती थानांतर्गत धन्ना बुजुर्ग गांव का रहने वाला है। बताया कि 14 जून को कुछ लोगों ने उसका अपहरण कर लिया था। अभी तक हाथ-पैर और मुंह बांधकर अपने कब्जे में रखे रहे। यहां जंगल में फेंककर फरार हो गए। बुरी तरह सहमा रामविशाल अन्य जानकारी नहीं दे पाया। पुलिस ने उसका प्राथमिक उपचार कराया। साथ ही कानपुर नगर पुलिस के जरिए परिजनों को सूचना पहुंचाई है। पैलानी थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि रामविशाल मुर्गी पालन का कारोबारी है। पार्टनर से लेनदेन को लेकर उसका विवाद है। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। ये खुद यहां आ गया था और हाथ पैर बांधकर जंगल में पड़ा रहा। सजेती पुलिस को सौंप दिया गया है।

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

माफिया मुख्तार की बेनामी संपत्तियों का मालिक है गणेश मिश्रा, इनकम टैक्स ने कुर्क की 20 करोड़ की संपत्ति

मेगा स्वीप कार्यक्रम : अधिक से अधिक मतदान कर जनपद का नाम करें रोशन

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश ‘बुंदेलखंड में धर्मनिष्ठ राजनीति’ की बने मिसाल: धीरेंद्र शास्त्री ने लगाई ‘मुहर’

City News Uttar Pradesh

डीएम दुर्गा शक्ति द्वारा लापरवाही पर वार : तीन अधिकारियों का रोका वेतन

बांदा का मोहर्रम पूरे देश में निराला : हिन्दू मुस्लिम सद्भाव का बन चुका है प्रतीक

यूपी टीईटी परीक्षा कार्यक्रम जारी: 23 जनवरी को होगी परीक्षा, 25 फरवरी को परिणाम होंगे जारी,

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़