City News Uttar Pradesh
शालिनी का राजनीति की आड़ में 'खौफ' का खेल ? 'अंधेर उजागर', अब सलाखों के पीछे
उत्तर प्रदेश

शालिनी का राजनीति की आड़ में ‘खौफ’ का खेल ? ‘अंधेर उजागर’, अब सलाखों के पीछे

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। प्रदेश की सियासत में एक और काला पन्ना जुड़ गया है ? राजनीति को सेवा का माध्यम कहने वालों के लिए यह खबर ‘एक ज़बरदस्त आईना’ है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) की महिला प्रदेश उपाध्यक्ष शालिनी पटेल इन दिनों न्यायिक हिरासत में हैं। उन पर लगे आरोप चौंकाने वाले हैं। जैसे ‘रंगदारी, शोषण, राजनीतिक भय फैलाकर वसूली, प्रशासनिक प्रतिष्ठानों को अपने स्वार्थ के लिये निशाना’ बनाना ! परिणाम यह हुआ की वह कथित “ब्लैकमेलिंग क्वीन” की छवि में फंसी है ? शालिनी पटेल पर आरोप हैं कि उन्होंने राजनीति को ढाल बनाकर अपने निजी स्वार्थों की दुकानदारी शुरू कर दी थी !

शालिनी का राजनीति की आड़ में 'खौफ' का खेल ? 'अंधेर उजागर', अब सलाखों के पीछे

यहां तक की अपनी हनक साबित करने के लिये भाजपा संगठन एवं उसके नेताओं पर झूठे आरोप लगानें से गुरेज नहीं किया गया ? उनकी इस कथित कार्यशैली को सत्ता की मर्यादा शर्मसार किया जाना भी माना जा रहा है ? शालिनी का मामला तब जोरदारी से उजागर हुआ जब गिरवां थाना क्षेत्र के एक ई-रिक्शा चालक ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई। उसने आरोप लगाया कि शालिनी पटेल ने धमकी और प्रभाव का इस्तेमाल कर रंगदारी मांगी, और मना करने पर उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। एफआईआर दर्ज होते ही पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की और साक्ष्यों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

शालिनी का राजनीति की आड़ में 'खौफ' का खेल ? 'अंधेर उजागर', अब सलाखों के पीछे

सूत्रों की सच मानें तो शालिनी पटेल के पीछे एक ऐसा गिरोह काम कर रहा है, जो अपने रसूख का प्रभाव कर सामाजिक गुंडई और ब्लैकमेलिंग का जाल फैलाए है ? बताया जाता है कि उनके आसपास मौजूद कुछ कथित “सलाहकार” उन्हें लगातार प्रचार और प्रभाव के घातक जाल में उलझाते रहे ! लेकिन अंततः कानून ने अपना काम कर दिखाया। फिलहाल शालिनी पटेल जेल में हैं और जांच एजेंसियां उनकी पुरानी गतिविधियों और नेटवर्क की परतें उधेड़ने में लगी हैं ! अगर आरोप साबित होते हैं, तो यह सिर्फ एक नेता की गिरफ्तारी नहीं, बल्कि उस पूरे राजनीतिक विमर्श की “नरसंहारक समीक्षा होगी जो अपराधियों को नेता” बना बैठा है!

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा “लिख लोढ़ा पढ़ पत्थर” : जिम्मेदारों पर कार्यवाई

City News Uttar Pradesh

राजनीति : अब योगी मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना तीन दिसंबर के बाद

City News Uttar Pradesh

तेरा “राम जी करेंगे बेड़ापार” परेशान मनवा “धीर काहे न धरे”

City News Uttar Pradesh

मुख्य विकास अधिकारी की बड़ी कार्यवाही : ब्लाकों में बिना सूचना नदारद मिले 57 कर्मचारियों का रोका वेतन

चित्रकूट : 18 साल पुराने मामले में पांच पुलिस कर्मियों को कैद की सजा, कोर्ट ने दिया फैसला ..

बुंदेलखंड में बासमती-परसन का जलवा: फिर बजेगा सुगंध का नगाड़ा, विश्व बाजार में बढ़ेगी पहचान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़