25.9 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
बांदा कताई मिल भूमि पर विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र:यूपीसीडा का बन गया प्‍लान
उत्तर प्रदेश

बांदा कताई मिल भूमि पर विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र: यूपीसीडा का बन गया प्‍लान

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। यूपीसीडा बांदा जिले में नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने जा रहा है। इसके लिये जमीने खरीद ली हैं। इसके साथ ही कताई मिल की भूमि पर नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने की कवायद तेज हो गई है।यूपीसीडा के चेयरमैन मयूर माहेश्वरी नें उद्यमियों को इन क्षेत्रों में जमीनें लेने के लिए खुला ऑफर दिया गया है।

बांदा कताई मिल भूमि पर विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र:यूपीसीडा का बन गया प्‍लान

बांदा जिले के कताई मिल की भूमि मवई बुजुर्ग गांव में 90 एकड़ जमीन पर औद्योगिक विकास किया जाएगा। यूपीसीडा ने औ‌द्योगिक, आईटी/आईटीईएस और वेयरहाउसिंग इकाइयों की स्थापना के लिए निवेशक औ‌द्योगिक फर्मों, एजेंसियों और इकाइयों से अभिरुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की है। औद्योगिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए विकास किए जाएंगे।

बांदा कताई मिल भूमि पर विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र:यूपीसीडा का बन गया प्‍लान

यूपीसीडा ने उत्पाद निर्माण इकाइयों की स्थापना के लिए उद्यमियों से एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट आमंत्रित किया है। इच्छुक उ‌द्यमी जमीन की आवश्यकताओं और उत्पाद के प्रकार के अनुसार आवेदन कर सकते हैं। ईओआई दस्तावेज वेबसाइट www.onlineupsida.com पर उपलब्ध है। फर्मों और एजेंसियों से प्रतिक्रियाएं भेजने के लिए ईमेल पता iasectionupsidc@gmail.com भी जारी किया गया है। बांदा का नया औद्योगिक क्षेत्र यूपी स्टेट यार्न कंपनी लिमिटेड की जमीन पर है जो यूपीसीडा ने ली है।

बांदा कताई मिल भूमि पर विकसित होगा नया औद्योगिक क्षेत्र:यूपीसीडा का बन गया प्‍लान

यह स्थान राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 335 और बुदेलखंड एक्सप्रेसवे के माध्यम से सीधे कनेक्ट है। इससे फतेहपुर, कानपुर, उरई और चित्रकूट तक सीधी पहुंच है। यूपीसीडा के सीईओ मयूर माहेश्वरी ने कहा कि यूपीसीडा बांदा में निवेशकों को अच्छी तरह से संरचित औ‌द्योगिक बुनियादी ढांचा प्रदान करेगा। साथ ही राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बिजली समस्या का होगा निदान : विधायक प्रकाश फीडरों की छमता बढ़ाने को सक्रिय, किया अधिष्ठापन …

City News Uttar Pradesh

झांसी जोन के सब स्टेशनों की मुख्यालय से होगी मॉनीटरिंग: लगाये गये उच्च क्षमता के कैमरे

महंगी यात्रा: बुंदेलखंड एक्सप्रेस में चलने के लिए चुकाना होगा 3900 रुपये का टोल

डीएम अनुराग नें दिया सुझाव : मानसिक रोग सें बचाव के लिये जरूरी है इलाज

City News Uttar Pradesh

बांदा में मुर्दों नें किया मनरेगा मजदूरी, लाखों का भुगतान: जांच नहीं चढ़ी परवान !

प्रतिनिधि अंकित गुप्ता ने बताया: पालिका में ऐतिहासिक होली मिलन की तैयारियां पूरी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़