City News Uttar Pradesh
चित्रकूट : देवांगना घाटी में साले के साथ सेल्फी लेते वक्त खाई में गिरा जीजा, पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकला बाहर
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : देवांगना घाटी में साले के साथ सेल्फी लेते वक्त खाई में गिरा जीजा, पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकला बाहर

 

चित्रकूट। देवांगना घाटी में साले से साथ सेल्फी ले रहा जीजा खाई में गिर गया। करीब 75 फीट नीचे गिरे युवक को पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल वह पूरी तरह स्वस्थ हैं।
मध्यप्रदेश जिला सतना के नयागांव थाना क्षेत्र में प्राचीन मुखारबिंद के पास रहने वाले 25 वर्षीय भरत सिंह पुत्र वेद नारायण सिंह रविवार को एक बजे अपने साले विशाल सिंह पुत्र महेंद्र सिंह के साथ देवांगना घाटी, एयरपोर्ट घूमने आए थे।

चित्रकूट : देवांगना घाटी में साले के साथ सेल्फी लेते वक्त खाई में गिरा जीजा, पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद निकला बाहर
Chitrakoot: Brother-in-law fell into a ditch while taking selfie with brother-in-law in Devangana Valley, police came out after about one and a half hours of effort

बताते हैं कि जीजा साले कोर्ट तीर्थ के पास देवांगना घाटी में सड़क किनारे बनाई गई बाउंड्री वाल में खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे। अचानक जीजा का संतुलन बिगड़ गया और वह बाउंड्री से नीचे गिरे। फिर फिसलते हुए लगभग 75 फीट नीचे खाई में चले गए। जीजा के खाई में गिरने पर साले में बचाव के लिए गुहार लगाई। आसपास मौजूद पर्यटन भाग कर आए।


थोड़ी देर में सीओ सिटी शीतला प्रसाद पांडेय और बहिलपुरवा थाना प्रभारी इंद्रपाल गौतम भी फोर्स के साथ पहुंच गए। अग्निशमन की टीम को भी बुलाया गया। रस्सा डाला गया। हरे पेड़ पौधे और झाड़ियों में भरत सिंह नजर नहीं आ रहे थे। रस्सी के सहारे दो जवान नीचे उतरे और खोजकर उनको निकाल कर लाए। सीओ ने बताया कि झाड़ी और पत्थरों के कारण शरीर में खरोंचे और चोटें आई हैं। रस्सी के सहारे जनता की मदद से निकाले गए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोई खतरे की बात नहीं है। उन्होंने बताया कि सकून की बात यह है कि वर्षा के बाद पेड़ पौधे काफी हो गए है जिससे पत्थरों की कोई गंभीर चोट नहीं आई है। खाई भी पूरी तरह से सूखी है।

 

 

 

 

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दर्दनाक हादसा : दो मासूमों संग जिंदा जली मां, गैस सिलिंडर का पाइप लीकेज होने से लगी थी आग

City News Uttar Pradesh

विवाह मुहूर्त शुरू : लगभग ढाई हजार गूंजेगी शहनाईयां, विवाह घर हुये फुल

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब नीलामी पर ‘राजनीति गरम’ : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सीएम योगी को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

अवैध संबंधों से आजिज पत्नी व बेटे ने नौकर के साथ मिलकर की थी हत्या, छह घंटे के अंदर पुलिस ने किया राजफाश

City News Uttar Pradesh

निजीकरण बर्दाश्त नहीं, बिजली कर्मियों ने दिया धरना, 15 दिसंबर को करेंगे विशाल प्रदर्शन

City News Uttar Pradesh

Banda : पोस्ट कोविड सेंटर से भाजपा चिकित्सकीय सहायता में जुटी …

ब्रेकिंग न्यूज़