24.2 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : मोदी एवं योगी सरकार में विकास का बना रिकार्ड
उत्तर प्रदेश

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : मोदी एवं योगी सरकार में विकास का बना रिकार्ड

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद नें कहा है की मोदी और योगी के राज में विकास कार्य जिस गति से चल रहें है वह एक मिसाल और रिकार्ड है। जल शक्ति मंत्री नें यह बातें तिंदवारी विधान सभा में खंड विकास कार्यालय में समीक्षा बैठक में कहीं। इस दौरान उन्होंने अटल सभागार का लोकार्पण भी किया। क्षेत्र पंचायत की बैठक में राज्य मंत्री निषाद नें विकास कार्यों की समीक्षा एवं आगामी कार्य योजना पर विचार-विमर्श किया। ब्लाक प्रमुख दीप शिखा सिंह द्वारा उनका अनुमोदन किया गया।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : मोदी एवं योगी सरकार में विकास का बना रिकार्ड
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh said: Record of development made in Modi and Yogi government

राज्य मंत्री निषाद नें क्षेत्र पंचायत सदस्यों तथा ग्राम प्रधानों द्वारा बताई गईं समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का आश्वासन दिया। साथ ही समझाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रत्येक गांव के विकास और उत्थान को लेकर योजनाएं बनाते हैं। समाज के प्रत्येक वर्ग तक जन कल्याण की योजना पहुंचाने हेतु रात दिन कम करने वाले मुख्यमंत्रियो में शुमार है। योगी जी देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी लोकप्रिय हैं। ऐसा मुख्यमंत्री मिलना हम सब का सौभाग्य है।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : मोदी एवं योगी सरकार में विकास का बना रिकार्ड
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh said: Record of development made in Modi and Yogi government

बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से अवगत कराया गया। इस अवसर पर भाजपा नेता रामकरण सिंह बच्चन ने बैठक में शामिल ग्राम प्रधानों तथा अन्य जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगे और क्षेत्र के विकास का संकल्प दोहराया।बैठक की अध्यक्षता कर रहीं ब्लाकप्रमुख दीपशिखा सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नारी शक्ति वंदन अधिनियम को पास करने पर धन्यवाद ज्ञापित किया। बैठक में विद्युत तथा पेयजल विभाग के किसी नुमाइंदे के उपस्थित न होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उनको नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश बोले : मोदी एवं योगी सरकार में विकास का बना रिकार्ड
Minister of State for Jal Shakti Ramkesh said: Record of development made in Modi and Yogi government

इस अवसर पर जसपुरा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि महेश निषाद, भाजपा नेता दिलीप गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी, पूर्व मंडल अध्यक्ष रमेश पांडे, भाजपा मंडल संयोजक आलोक मिश्रा, प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह छेद्दू, शिवनायक सिंह परिहार, जगपत सिंह, गुमान सिंह, अरुण पटेल, मैना निषाद, विनीता त्रिपाठी, एडियो पंचायत प्रदीप राणा, वरिष्ठ लिपिक सुरेश सैनी, राम मनोहर निषाद साहित्य बड़ी संख्या में क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

उम्र कैद की सजा के बाद उदास दिखा माफिया मुख्तार: एंबुलेंस मामले में एआरटीओ के बयान दर्ज

मुखबिरी का कमाल : चित्रकूट मंडल में बालिकायें बालकों को रही पछाड़

City News Uttar Pradesh

सर्दी से कांप रहा है बांदा : हाथ-पांव सुन्न कर रही है ठंड, भेज रही मुक्ति धाम

भीषण आग का तांडव : विकराल लपटों की आगोश में आए चार भाइयों के मकान जलकर हुए खंडहर

ननिहाल आई छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, मां बोली- नहीं पता खुदकुशी कारण

सपा की पीडीए यात्रा की “असफलता” ने खोली पोल: नेताओं के चेहरे पर छाई मायूसी

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़