- विनोद मिश्रा
बांदा। जल जीवन मिशन में “लापरवाही पर कार्यवाई का चाबुक” चला है। “तीन कार्य दाई संस्था एवं इंजीनियरों सहित छह के विरुद्ध थाने में एडीएम नें एफआईआर दर्ज” कराई है। इससे “हड़कंप” है। दरअसल “जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद जल जीवन मिशन में मिल रही शिकायतों पर काफी कड़े रोल में हैं। कड़ी कार्यवाई के निर्देश दे रखें हैं। राज्य मंत्री निषाद के इन्हीं निर्देशों के क्रम में यह भ्रष्टा चार के खिलाफ कड़ी कार्यवाई जिला प्रशासन अमल” में लाया है।

यह मामला कुछ इस प्रकार हुआ। “ब्लाक बिसण्डा के ग्राम पंचायत-कैरी में जल जीवन मिशन की पाइप लाइन बिछाये जाने के लिये खड़ंजा, सीसी रोड आदि तोड़ कर खुदाई की गई थी। इसको दुरुस्त करने में मानक विपरीत कार्य” हो रहा था। डीएम दुर्गा शक्ति को वाट्सअप पर यह शिकायत मिली। बताया गया की कार्य में “प्रतिबंधित घटिया किस्म का डस्ट व गिट्टी आदि का प्रयोग” हो रहा है। इस जानकारी पर डीएम नें सख्त रुख अपनाया। उनके निर्देश पर अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे एम पी सिंह नें ग्रामवासियों के समक्ष जांच की तो शिकायत सच पाई।
“इस पर एडीएम नें खटान ग्राम समूह पाइप पेयजल परियोजना की कार्यदायी संस्था मे०एल एण्ड टी लि0 के तीन कॉन्ट्रैक्टर्स क्रमशःमे0 राज ट्रेडर्स, फतेहपुर (प्रो० मुकेश बाजपेयी), मे0 साधना कांन्ट्रक्शन हमीरपुर (प्रो०- सौरभ भरद्वाज) तथा मे0 महादेव कान्ट्रक्शन, राजस्थान (प्रो०- संतोष ), बिसण्डा ब्लाक साइट इंजीनियर अजीत सिंह, प्रोजेक्ट के कार्यों की गुणवत्ता हेतु तैनात जांच टीम एजेन्सी- सेन्सिस टेक लि0 के बिसण्डा ब्लाक प्रभारी फील्ड इंजीनियर नवनीत कुमार दोहरे, जल जीवन मिशन के नोडल विभाग उ०प्र० जल निगम (ग्रामीण) के बिसण्डा ब्लाक प्रभारी इंजीनियर प्रदुम्न कुमार गुप्ता द्वारा टूटी सड़कों को बनवाने के लिये मानक विपरीत कार्य का दोषी पाया”।
क्योंकि इन्होंने सम्बन्धित तीनों ठेकेदार के विरूद्ध कार्यवाही नहीं की। इसलिये तीनों कॉन्ट्रैक्टर्स के साथ-साथ उपरोक्त सभी तीनों अधिकारी को भी दोषी माना गया। इनके विरूद्ध थाना बिसण्डा में अपराधिक मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी ताकि परियोजना में किसी भी प्रकार भ्रष्टाचार न हो सके।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
