City News Uttar Pradesh
भीषण आग का तांडव : विकराल लपटों की आगोश में आए चार भाइयों के मकान जलकर हुए खंडहर
उत्तर प्रदेश

भीषण आग का तांडव : विकराल लपटों की आगोश में आए चार भाइयों के मकान जलकर हुए खंडहर

  • विनोद मिश्रा

चित्रकूट। चित्रकूट जिले में छंगू यादव के घर में बुधवार की दोपहर भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में विकराल आग की लपटों ने आसपास के तीन अन्य भाइयों के घर को भी चपेट में ले लिया। आग की लपटें देखकर ग्रामीण व फायर ब्रिगेड की मदद से आग को काबू पाया गया, लेकिन आग से अनाज, भूसा व गृहस्थी का सामान जल गया।

भीषण आग का तांडव : विकराल लपटों की आगोश में आए चार भाइयों के मकान जलकर हुए खंडहर
Horrible fire orgy: The houses of four brothers caught in the huge flames were burnt to ruins.

मानिकपुर थाना क्षेत्र के सरैंया के चंद्रा मारा निवासी छंगू यादव, बब्बू यादव, कक्कू यादव व अर्जुन यादव गांव से 200 मीटर दूर खेत पर कच्चा मकान बनाकर रहते हैं। बुधवार की दोपहर को अज्ञात कारणोंं के चलते उनके घरों में आग लग गई। थोड़ी देर बाद आग की लपटें तेज हुई तो परिजनों ने ग्रामीणों से गुहार लगाई। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग से घर में रखा अनाज, भूसा, कपड़े व गृहस्थी का सामान जल गया। पीड़ितों ने बताया कि लगभग ढाई लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। एसडीएम से मुआवजा दिलाने की गुहार लगाई है।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल संस्थान नें बांदा को बनाया यमलोक : पिला रहा प्रदूषित जहरीला जल

City News Uttar Pradesh

डीएम जे रीभा की प्रशानिक “लक्ष्मण रेखा” : “न बाबा न” का बन गया माहौल !

City News Uttar Pradesh

मध्य प्रदेश का ‘बालू माफिया’ यूपी का ‘बांदा’ रहा ‘लूट’ : क्या बांदा प्रशासन है ‘नतमस्तक’ ?

City News Uttar Pradesh Desk

हथौड़ा मदरसा का ‘मौलाना नजीब’ बना भूमाफिया ? मुर्दा से कराई रजिस्ट्री, छह पर केश दर्ज

City News Uttar Pradesh Desk

विधायक प्रकाश द्विवेदी का पैदल भ्रमण: बुज़ुर्गों से संवाद कर विकास योजनाओं की समीक्षा

City News Uttar Pradesh

आयुक्त दिनेश सिंह बेसहारा गोवंशी पशुओं को लेकर हुए सख्त, जिलाधिकारी से मांगी आख्या

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़