City News Uttar Pradesh
दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे मोरम उतार रहे बाप-बेटे को रौंदा, पिता की मौत, बेटा गंभीर
उत्तर प्रदेश

दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे मोरम उतार रहे बाप-बेटे को रौंदा, पिता की मौत, बेटा गंभीर

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। औगासी रोड पर बुधवार रात दर्द की चीखों से आसमान गूंज उठा।। सड़क किनारे ट्रक से मोरम उतार रहे पिता-पुत्र को किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पुत्र की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे मोरम उतार रहे बाप-बेटे को रौंदा, पिता की मौत, बेटा गंभीर

जानकारी के अनुसार, बबेरू कस्बे के औगासी रोड निवासी 67 वर्षीय समपूरन पुत्र मैयादीन और उनका 35 वर्षीय बेटा उदयभान दोनों पेशे से मजदूर हैं। रविवार देर रात करीब 11 बजे के आसपास दोनों पिता-पुत्र औगासी रोड पर एक पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक से मोरम उतारने का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें पीछे से टक्कर मार दी।

दर्दनाक हादसा: सड़क किनारे मोरम उतार रहे बाप-बेटे को रौंदा, पिता की मौत, बेटा गंभीर

हादसा इतना भीषण था कि समपूरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उदयभान गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों द्वारा सूचना दिए जाने पर बबेरू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने समपूरन को मृत घोषित कर दिया। गंभीर हालत में उदयभान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया है। वहीं, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज खंगालने और चश्मदीदों से पूछताछ कर जांच शुरू कर दी है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा सूखे की चपेट में : पूर्व विधायक दलजीत नें सूखा घोषित करने को फिर दिया जोर

एसपी अभिनंदन के निर्देश : समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रभावी होगा सैनिक सेल …

भोर से ‘भोले’ के द्वार: सावन के पहले दिन ‘बामदेवेश्वर से कालिंजर’ तक गूंजा ‘हर-हर, बम-बम’

City News Uttar Pradesh Desk

केन-यमुना का रौद्र रूप: बांदा में बाढ़ का खतरा, 24 घंटे में डूब सकते हैं तटबंध !

City News Uttar Pradesh Desk

योगी सरकार का किसानों के लिए बड़ा एलान : घरेलू बिजली बिल और ट्यूबवेल के बिल में म‍िलेगी 50 फीसदी की छूट

News : कोरोना वैक्सीन के नाम पर हो रही है साइबर ठगी, पुलिस ने किया अलर्ट…

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़