29.6 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

यूपी : अयोध्या राम मंदिर आंदोलन से पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त का गहरा था नाता, कारसेवकों की थी मदद  …

 

– 1991 में इलाहाबाद संसदीय सीट से पहली बार मिला टिकट
– 2014 में भाजपा के टिकट पर बने थे इलाहाबाद के सांसद

 

प्रयागराज । पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्त का अयोध्‍या श्रीराम मंदिर आंदोलन से भी जुड़ाव रहा है। जब जब कारसेवा हुई थी तो प्रयागराज में उन्होंने राम भक्तों की खुलकर मदद की। उनके रहने, खाने के साथ ही पानी आदि के पैकेट भी पूरे शहर में मुहैया कराया था।

– भाजपा से भी उनका जुड़ाव लगातार बढ़ता गया

अयोध्‍या श्रीराम मंदिर आंदोलन से जुड़े व संघ के स्वयंसेवक उंचवागढ़ी निवासी अंशुमान सिंह बताते हैं कि पूर्व सांसद श्‍यामाचरण गुप्‍त स्वयं कारसेवकों की मदद करते थे। अपने प्रतिष्ठानों की गाडिय़ों से अनाज के बोरे भेजवाने के साथ ही खुद भी मौके पर जाकर व्यवस्था देखते थे। लोगों की छोटी-छोटी जरूरतों को भी पूरा कराने के लिए लगे रहते थे। यही वजह रही कि भाजपा से भी उनका जुड़ाव लगातार बढ़ता गया।


– 2014 में इलाहाबाद लोक सभा सीट से सांसद हुए
श्यामाचरण गुप्त व्यापार जगत का बड़ा नाम होने के साथ ही दो बार सांसद भी रहे। 2004 में सपा के टिकट पर बांदा से सांसद बने। 2014 में इलाहाबाद लोक सभा सीट से सांसद हुए। भाजपा के टिकट पर उन्होंने जीत दर्ज की। उन्होंने सपा के कद्दावर नेता रेवतीरमण सिंह को शिकस्त दी थी। इससे पहले वह 1991 में भी भाजपा के टिकट पर इलाहाबाद से ताल ठोक चुके थे लेकिन मैदान मारने में असफल रहे।


– भाजपा काशी क्षेत्र विधि प्रकोष्‍ठ के संयोजक ने यह कहा
भाजपा के काशी क्षेत्र के विधि प्रकोष्ठ के संयोजक देवेंद्र सिंह बताते हैं कि 2014 में उन्होंने श्यामा चरण गुप्त का चुनाव प्रबंधन का कार्य देखा था। वह बहुत ही मिलनसार और फक्कड़ मिजाज थे। हर किसी की समस्या को सुनते थे। किसी से भी कुछ भी कह देते थे। किसी की कही बात का मलाल भी नहीं रखते थे। पूर्व मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ. मुरली मनोहर जोशी, पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल पं. केशरी नाथ त्रिपाठी, मेजा विधायक नीलम करवरिया, पूर्व उच्च शिक्षामंत्री नरेंद्र सिंह गौर से उनके अच्छे संबंध थे। डॉ. जोशी ने किसी भी प्रत्याशी का प्रचार 2014 में नहीं किया लेकिन श्यामा चरण गुप्त के पक्ष में चुनावी सभा की थी। सपा नेताओं से भी वह खुलकर मिलते थे। वास्तव में वह निजी संबंधों पर भरोसा रखते थे किसी पार्टी के दायरे में नहीं बंधे।


– भाजपा में रहकर की सपा की तारीफ
कई ऐसे मौके आए जब सपा में रहकर भाजपा की और भाजपा में रहते हुए सपा की तारीफ की। 2014 में लोकसभा का टिकट मिला तो भाजपा के तमाम पदाधिकारी और मीडिया के लोग उनके निवास पर एकत्र थे। पूर्व महानगर अध्यक्ष शशिवाष्र्णेय भी वहीं थी। मीडिया से मुखातिब होकर उन्होंने कहा कि हमारी सपा सरकार बहुत अच्छा कार्य कर रही है। अचानक उन्हें ध्यान आया कि वह अब भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं तो साफ गोई से बोले क्या करें अब तक सपा में थे तो आदत बनी हुई है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : बाहुबली माफिया मुख्तार के बेटे विधायक अब्बास अंसारी से ईडी ने कई घंटों की पूछताछ, ड्राइवर से भी दागे गए सवाल

City News Uttar Pradesh

भीषण आग का तांडव : विकराल लपटों की आगोश में आए चार भाइयों के मकान जलकर हुए खंडहर

खौफनाक साजिश: शादी में बाधक बनने पर प्रेमी को मार डाला, मंगेतर और उसके दोस्तों को किया शामिल

City News Uttar Pradesh

पुलिस की गौ तस्करों से मुठभेड़ : एक कुन्टल से अधिक मांस बरामद …

बसंत गुप्ता बने प्रिंट एवं इले. जर्नलिस्ट ऐशोसियन के जिलाध्यक्ष

City News Uttar Pradesh

डीएम जे. रीभा की अस्पताल पर “पैनी नजर”: बोली- इलाज में “कोताही” नहीं होगी बर्दाश्त

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़