City News Uttar Pradesh
माफिया मुख्तार अंसारी का गिरोह देश का सबसे "खूंखार अपराधी गैंग", हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी पर की बेहद गंभीर टिप्पणी
उत्तर प्रदेश

माफिया मुख्तार अंसारी का गिरोह देश का सबसे “खूंखार अपराधी गैंग”, हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी पर की बेहद गंभीर टिप्पणी

  • ब्यूरो रिपोर्ट

उत्तर प्रदेश: पूर्वांचल का माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के गैंग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बेहद तल्ख टिप्पणी की है। कोर्ट ने कहा कि मुख्तार अंसारी का गिरोह देश का सबसे खूंखार अपराधी गैंग है। इस टिप्पणी के साथ ही हाईकोर्ट ने मुख्तार के गुर्गे रामू मल्लाह की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। रामू मल्लाह ने हत्या के एक मुकदमे में जमानत अर्जी दाखिल की थी। जिस पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ये बात कही।

माफिया मुख्तार अंसारी का गिरोह देश का सबसे "खूंखार अपराधी गैंग", हाईकोर्ट ने जमानत अर्जी पर की बेहद गंभीर टिप्पणी
Mafia Mukhtar Ansari’s gang is the country’s most “dreaded criminal gang”, the High Court made very serious comments on the bail application

हत्या मामले में आरोपी रामू मल्लाह की जमानत अर्जी पर जस्टिस दिनेश कुमार सिंह की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई, जिस पर अदालत ने कहा कि मुख्तार अंसारी का गैंग देश का सबसे खूंखार गैंग है। कोर्ट ने कहा कि ये बेहद परेशान करने वाली बात है कि गवाहों मुकर जाने की वजह से बेहद खूंखार अपराधी गंभीर मामलों में भी बच जाते हैं। किसी भी मुकदमे की निष्पक्ष सुनवाई तब तक संभव नहीं है जब तक सरकार के द्वारा गवाहों की सुरक्षा को सुनिश्चित नहीं किया जाता है। कोर्ट ने कहा कि अगर अपराधी को जेल से बाहर आने की इजाजत दी जाती है तो वो निश्चित तौर पर गवाहों को प्रभावित कर सकता है।


– हाईकोर्ट ने जताई इस बात पर चिंता

कोर्ट ने कहा कि रामू मल्लाह न सिर्फ ट्रायल से भाग गया बल्कि उसने अदालत के साथ धोखा भी किया है। कोर्ट ने कुर्की के आदेश दिए तो पता चला कि मल्लाह का पता भी गलत था। इसके अलावा उसका वोटर आईडी कार्ड और ग्राम प्रधान से जारी निवास पत्र भी फर्जी निकला। गंभीर अपराधों में उसके खिलाफ 8 मुकदमों में ट्रायल चल रहा है, ज्यादातर मामलों में गवाहों के मुकर जाने की वजह से बरी हो गया।

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

गांजा की ‘खेप’ के साथ ‘तीन तस्कर’ गिरफ्तार: अंतरराज्यीय नेटवर्क की ‘जांच’ तेज

राष्ट्रीय रामायण मेला आयोजन की ‘रूपरेखा’ पर ‘मंथन’: आस्था का बनेगा ‘महाकुंभ’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी मिशन 2024 के लिये अभी से देने लगे धार : गांवों कस्बों में लगाई चौपाल

City News Uttar Pradesh

बांदा : शार्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी जलकर हुई राख …

इंटरनेट मीडिया से की दोस्ती, फिर बुला लिया मिलने, युवती की वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर कर रहा ब्लैकमेल !

यूपी : दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर को घर से खींचकर अगवा कर ले गए कारसवार बदमाश …

ब्रेकिंग न्यूज़