24.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
संघ का पथ संचालन बना आकर्षण : बरसाये गये पुष्प, मंत्री एवं विधायक रहे मौजूद
उत्तर प्रदेश

संघ का पथ संचालन बना आकर्षण : बरसाये गये पुष्प, मंत्री एवं विधायक रहे मौजूद

  • विनोद मिश्रा

बांदा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बांदा नगर द्वारा पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस दौरान संघ के सिद्धांतों पर भी व्याख्यान दिया गया। कार्यक्रम का आरंभ पथ संचलन के साथ राइफल क्लब मैदान से आरंभ हुआ।  शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः राइफल क्लब मैदान में समाप्त हुआ। पथ संचलन का स्वागत लोगों ने पुष्प वर्षा के साथ किया।

संघ का पथ संचालन बना आकर्षण : बरसाये गये पुष्प, मंत्री एवं विधायक रहे मौजूद
Sangh’s road operation became an attraction: flowers were showered, ministers and MLAs were present

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र संपर्क प्रमुख पूर्वी उत्तर प्रदेश सुरेश जी ने कहा कि संघ की स्थापना डॉ केशव बलिराम हेडगेवार ने नागपुर में की थी। यही वह स्थान है जहां आगे चलकर भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबा साहब अंबेडकर ने हजारों अनुयायियों के साथ में बौद्ध पंथ में दीक्षा प्राप्त की।

संघ का पथ संचालन बना आकर्षण : बरसाये गये पुष्प, मंत्री एवं विधायक रहे मौजूद
Sangh’s road operation became an attraction: flowers were showered, ministers and MLAs were present

नागपुर की भूमि दीक्षाभूमि के नाम से प्रसिद्ध हुई। दोनों डॉक्टरों की दवा एक ही थी। सामाजिक समरसता संघ और बाबासाहेब के बीच वैचारिक समानता यह भी है कि दोनों अखंड राष्ट्रवाद के पक्षधर रहे।

संघ का पथ संचालन बना आकर्षण : बरसाये गये पुष्प, मंत्री एवं विधायक रहे मौजूद
Sangh’s road operation became an attraction: flowers were showered, ministers and MLAs were present

जिला संघचालक जगन्नाथ पाठक नगर संघचालक राम नाथ श्रीवास्तव, जिला प्रचारक अनुराग, नगर प्रचारक सचिन एवं संघ के कर्मठ निरंतर क्रियाशील शिक्षाविद रुद्र प्रसाद मिश्रा के अलावा जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश दिवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जगराम सिंह की भी उपस्थित उल्लेखनीय रही।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

हरियाणा से वापस घर लौट रहे युवक की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत

City News Uttar Pradesh

माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, प्रयागराज से बांदा जेल पहुंचा था 500 रुपये में सिम कार्ड

City News Uttar Pradesh

मौत पर भी मलाई: दो हजार ‘मुर्दे’ सरकार से उठा रहे थे पैसा, पेंशन घोटाले से मचा हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

राइफल क्लब मैदान: विधायक प्रकाश नें संभाला मोर्चा, नीलामी रोकने हेतु सीएम को लिखा पत्र

City News Uttar Pradesh

समय से सूचना उपलब्ध करायें जन सूचनाधिकारी : राज्य सूचना आयुक्त …

City News Uttar Pradesh

जिला पंचायत अध्यक्ष “सुनील बनें मनमीत”: ध्वजारोहण में युवाओं को दी देश हित की शिक्षा

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़