City News Uttar Pradesh
बाल श्रम और भिक्षावृत्ति पर प्रशासन नें 'कसी' नकेल, पकड़े चार 'नाबालिक'
उत्तर प्रदेश

बाल श्रम और भिक्षावृत्ति पर प्रशासन नें ‘कसी’ नकेल, पकड़े चार ‘नाबालिक’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। शहर क्षेत्र में बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति और बाल विवाह के खिलाफ प्रशासन ने एक विशेष सघन अभियान चलाकर बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और समाज में जागरूकता फैलाने का संदेश दिया है। यह अभियान मानव तस्करी निरोधी इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन, साथी संस्था और ग्रामीण परंपरा विकास संस्थान की संयुक्त टीम द्वारा आयोजित किया गया, जिसका निर्देशन पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने किया।

बाल श्रम और भिक्षावृत्ति पर प्रशासन नें 'कसी' नकेल, पकड़े चार 'नाबालिक'

मंगलवार को चलाए गए इस अभियान के तहत टीम ने शहर के कालूकुआं, बाबूलाल चौराहा, अतर्रा चुंगी, मेडिकल रोड और भीड़-भाड़ वाले दुकानों, होटलों, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थानों पर विशेष निरीक्षण किया। अभियान का मुख्य उद्देश्य था कि बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति और बाल विवाह जैसी अवैध गतिविधियों को रोकना और समाज में जागरूकता बढ़ाना। अभियान के दौरान लोगों को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराए गए।

बाल श्रम और भिक्षावृत्ति पर प्रशासन नें 'कसी' नकेल, पकड़े चार 'नाबालिक'

साथ ही ग्रामीणों और शहरवासियों को बताया गया कि यदि किसी गांव या मोहल्ले में बाल विवाह की सूचना मिले, तो इसे तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन या सरकारी हेल्पलाइन पर सूचित किया जाए। अभियान में टीम ने 5 नाबालिक बच्चों को बाल श्रम करते हुए पाया। ये बच्चे गैर-खतरनाक श्रेणी में श्रमिक पाए गए। संबंधित दुकानों और होटलों के मालिकों को श्रम विभाग द्वारा नोटिस/चालान किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि कोई दुकानदार या होटल मालिक बच्चों से श्रम कराता पाया गया, तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

बांदा की “खुशबू की कानपुर से लेकर दिल्ली तक बाहर” : “मोहब्बत” में हो रही “बोली की भरमार”

City News Uttar Pradesh

अखिलेश ने जारी किया घोषणा पत्र : महिलाओं को सरकारी नौकरी में 33 फीसदी आरक्षण देगी सपा, किसान को चार वर्ष में कर्ज मुक्त करने का वचन

City News Uttar Pradesh

नगर निकाय चुनाव को लेकर तिंदवारी में बैठक : जीत की रणनीति का शंखनाद

बांदा में ‘मरौली खंड चार’ बालू खदान का ‘डीएम’ को चैलेंज ? अवैध खनन का बनी ‘शैतान’ ?

निदेशक प्रो.आलोक कुमार मिश्र ने डॉक्टर डे पर दिलाया संकल्प: महाराणा प्रताप आयुर्वैदिक कॉलेज में लगा निःशुल्क शिविर

City News Uttar Pradesh Desk

मासूम अयांश मौत कांड : एसपी नें गठित की अपर एसपी की अध्यक्षता में जांच समिति

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़