- विनोद मिश्रा
बांदा। जिले में भाजपा के महाजनसंपर्क अभियान की “चुनावी मथानी इन दिनों काफी चर्चित” हो चुकी है।सुशासन एवं गरीब कल्याण के लिए समर्पित केंद्र की “मोदी सरकार की हैट्रिक के लिये जल शक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद, विधायक प्रकाश एवं जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें जन समर्थन के लिये डोर टू डोर चुनावी मथानी को मथ राजनीतिक माहौल को गर्म” कर दिया है।

जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद ने भाजपा पदाधिकारियों के साथ तिंदवारी, पैलानी तथा जसपुरा मंडलों में पहुंचकर समाज के विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों से संपर्क किया। “सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण” नामक पुस्तक भेंट की 2024 के चुनाव में एक बार फिर मोदी सरकार बनाने हेतु समर्थन मांगा। केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।

सदर विधायक प्रकाश दिवेदी नें बाँदा नगर के बाज़ार में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित मोदी सरकार के लिये जन मानस को मथा। महाजनसंपर्क अभियान के तहत डोर टू डोर घर घर जाकर स्थानीय जनों से मिले। केंद्र सरकार की नीतियों, योजनाओं और उपलब्धियों को बताया। पत्रक वितरित किए।

इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल नें पबैया मंडल के मुरवल सेक्टर के बूथ संख्या 118 व 119 में जिला अध्यक्ष संजय सिंह, महामंत्री कल्लू राजपूत के साथ घर घर पहुंच कर भाजपा सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को दिलों दिमाग में परवान चढ़ाया। आम चुनाव के लिये भाजपा के पक्ष में वोटिंग करने की अपील की।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://newsreach-publishers.s3.ap-south-1.amazonaws.com/citynewsuttarpradesh.in/2018/06/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
