30.5 C
Lucknow
October 10, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

News-संदिग्ध परिस्थितियों में छात्रा की मौत, क्या है रहस्य ? फैली सनसनी

रिपोर्ट -सुधीर गोयल

मुरादाबाद।  उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में कक्षा 12 वीं कक्षा की एक छात्रा की मौत आत्म हत्या और हत्या के बीच फंस गयी है . परिवार वालों ने बिना पुलिस को जानकारी दिए अंतिम संस्कार करने की कोशिश की जिसपर ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जलती चिता से अधजली हालत में छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है . घटना मझौला थाना इलाके के चौहानों वाली मिलक गाँव की है।

मुरादाबाद के थाना मझौला क्षेत्र के चौहान वाली मिलक में रहने वाले पीतल फैक्ट्री में काम करने वाले मज़दूर कपिल कुमार की बेटी संजना ने आत्महत्या कर ली है, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने चिता से अधजली हालत में छात्रा का शव क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है, पुलिस ने इस मामले में छात्रा के पिता कपिल कुमार के ख़िलाफ़ छात्रा को आत्महत्या के लिये मजबूर करने व शव को जलाकर सबूत मिटाने के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है . आरोपी कपिल कुमार मौके से फ़रार हो गया है . छात्रा के भाई शिवांग के मुताबिक संजना डॉक्टर बनना चाहती थी, लेकिन उसके पिता उसकी पढ़ाई के ख़िलाफ़ थे . इसी लियें उसके पिता ने उसे डांट दिया था, संजना की माँ प्रीति के मुताबिक़ उसकी बेटी ने सल्फ़ास खाकर जान दे दी है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

दरोगा दिलीप कुमार मिश्रा नें “संवेदनशीलता” से जीता जनता जनार्दन का “दिल” : गूंजा “वाह”

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी नें फिर ‘जड़ा छक्का’: 3.53 करोड़ की ‘परियोजनाओं’ से फिर लिखा ‘अध्याय’

City News Uttar Pradesh Desk

शर्मनाक : ससुर ने बहू को बनाया हवश का शिकार, पांच के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

डिग्री शिक्षा में छात्रों के बुरे दिन : कैसे मिलेगा प्रवेश सीटें कम और मेरिट भी ज्यादा

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश जनता के बीच गढ़ते ‘विश्वास की नींव’: गूंजी ‘विकास की यात्रा’

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश बोले : पीएम मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा नव निर्माण

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़