
- विनोद मिश्रा
बांदा। कभी “मुद्दे संसद में गूंजते हैं, तो कभी मोहल्लों की तंग गलियों” में। लेकिन जब कोई जनप्रतिनिधि खुद जनता के बीच पैदल चलकर उनकी बात सुनता है, तो राजनीति और जनविश्वास के बीच एक पुल बनता है। सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी सोमवार को उसी पुल को मज़बूत करने निकले “विकास के आठ वर्षों की झलक लेकर”।

शहर भ्रमण, जनसंपर्क, मौके पर निरीक्षण और जन संवाद यह सब एक ही दिन में हुआ, जब विधायक “प्रकाश ने योगी सरकार के 8 वर्षों की ऐतिहासिक यात्रा” को जनता के बीच पहुंचाने के लिए शंकर नगर का दौरा किया।

विधायक प्रकाश का ‘कारवां’ जब मोहल्ले में पहुंचा, तो “लोग हैरान थे कि उनका नेता उनके दरवाज़े” पर खड़ा हैं। विधायक प्रकाश द्विवेदी ने घर-घर जाकर योगी सरकार की उपलब्धियों को साझा किया।

उन्होंने कहा कि बीते 8 वर्षों में हमने बिजली, सड़क, राशन, गैस, सुरक्षा और शिक्षा के क्षेत्र में जो काम किया है, वो पहले कभी नहीं हुआ। अब “हर शहर और गांव को स्मार्ट व सुरक्षित बनाना हमारा लक्ष्य है।”

शंकर नगर में विधायक प्रकाश ने आर.सी.सी. निर्माण, पेयजल आपूर्ति, जल निकासी व्यवस्था जैसे बुनियादी मुद्दों का मौके पर निरीक्षण किया।

गली-गली घूमकर लोगों की समस्याएं सुनीं, अधिकारियों को त्वरित निर्देश दिए और आश्वासन भी कि “काम रुकेगा नहीं, अब रफ्तार और बढ़ेगी।”

जनसंपर्क अभियान में भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष पुष्कर द्विवेदी,विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ,पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित गुप्ता सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
