26.2 C
Lucknow
October 13, 2026
City News Uttar Pradesh
दबंगों का शादी वाले घर में तांडव: दुल्हन के परिवार पर बरसाए पत्थर, पुलिस जांच में जुटी
उत्तर प्रदेश

दबंगों का शादी वाले घर में तांडव: दुल्हन के परिवार पर बरसाए पत्थर, पुलिस जांच में जुटी

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

  • शरद मिश्रा

बांदा। शहर कोतवाली क्षेत्र के पुलिस लाइन के निकट शादी की खुशियां तब गम में बदल गईं जब दबंगों ने दुल्हन के पिता समेत पूरे परिवार पर हमला कर दिया। आरोप है कि मोहल्ले का दबंग अनुराग पटेल अपने पांच साथियों के साथ वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा।

दबंगों का शादी वाले घर में तांडव: दुल्हन के परिवार पर बरसाए पत्थर, पुलिस जांच में जुटी

विरोध करने पर दबंगों ने गंगादीन, उनकी पत्नी सीमा और दोनों बेटों पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हमलावरों ने पथराव भी किया, जिसमें गंगादीन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद परिवार सहमा हुआ है और दुल्हन सदमे में है।

दबंगों का शादी वाले घर में तांडव: दुल्हन के परिवार पर बरसाए पत्थर, पुलिस जांच में जुटी

पीड़ित परिवार का आरोप है कि अनुराग पटेल और उसके साथी आए दिन मोहल्ले में शराब पीकर गुंडागर्दी करते हैं। उन्होंने कई बार इसकी शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द ही सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

सौभाग्य योजना बन गई दुर्भाग्य : कायम हो गया अंधेरे का साम्राज्य

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश द्वारा ‘विकास’ का शंखनाद: ‘लघु सेतु’ शिलान्यास से ‘बदलेगा’ क्षेत्र का ‘भविष्य’

City News Uttar Pradesh

नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार: एक करोड़ के गांजे की खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश की पहल पर ‘बांदा’ बना यूपी का पहला ‘डिजिटल रोड डिस्ट्रिक्ट: हर गड्ढे का होगा हिसाब

City News Uttar Pradesh Desk

अंधविश्वास : बांदा में समाधि के महिमा मंडन पर 15 के खिलाफ रिपोर्ट

City News Uttar Pradesh

उपभोक्ता संरक्षण आयोग ने विद्युत विभाग ठोंका जुर्माना …

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़