24.9 C
Lucknow
October 14, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम जे रीभा नें समाधान दिवस पर दिया कड़ा संदेश: अनुपस्थित अधिकारियों गाज
उत्तर प्रदेश

डीएम जे रीभा नें समाधान दिवस पर दिया कड़ा संदेश: अनुपस्थित अधिकारियों पर गिरी गाज

विनोद कुमार मिश्रा ( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में प्रशासन की कार्यशैली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आयोजित “सम्पूर्ण समाधान दिवस” में डीएम जे रीभा ने अपने कड़े तेवर दिखाकर अधिकारियों को पसीना छोड़वा दिया। तहसील अतर्रा में जिलाधिकारी ने न सिर्फ जन शिकायतों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया, बल्कि अनुपस्थित अधिकारियों पर कार्रवाई करने के आदेश भी दिए।

डीएम जे रीभा नें समाधान दिवस पर दिया कड़ा संदेश: अनुपस्थित अधिकारियों गाज

सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान डीएम जे रीभा ने पाया कि कई महत्वपूर्ण अधिकारी समाधान दिवस के समय पर उपस्थित नहीं थे। डीएम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुपस्थित पाए गए 24 अधिकारियों को तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का आदेश दिया। इसके साथ ही, उन्होंने निर्देश दिया कि इन अधिकारियों का एक दिन का वेतन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया जाए।अनुपस्थित अधिकारियों में सीएमओ, डीसी मनरेगा, जिला समाज कल्याण अधिकारी, पीडी डीआरडीए, जल निगम और विद्युत विभाग के अधिकारी शामिल थे। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम जे रीभा नें समाधान दिवस पर दिया कड़ा संदेश: अनुपस्थित अधिकारियों गाज

डीएम जे रीभा ने सभी अधिकारियों से कहा कि वे अपनी कार्यशैली में सुधार करें और सुनिश्चित करें कि समाधान दिवस के दौरान प्राप्त शिकायतों का निस्तारण समयबद्ध के साथ हो। उन्होंने कहा कि जन शिकायतों के समाधान के लिए अधिकारियों को कार्यालयों में 10 से 12 बजे तक उपलब्ध रहना चाहिए। इस दौरान 51 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 4 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायतों का निस्तारण समय सीमा में किया जाएगा, इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।

डीएम जे रीभा नें समाधान दिवस पर दिया कड़ा संदेश: अनुपस्थित अधिकारियों गाज

डीएम ने अधिकारियों को यह भी कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को समझें और जनता की समस्याओं का समाधान करते समय किसी प्रकार की शिथिलता न बरतें। यह समाधान दिवस केवल सरकारी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नहीं, बल्कि लोगों के विश्वास को जीतने के लिए भी है।

डीएम जे रीभा नें समाधान दिवस पर दिया कड़ा संदेश: अनुपस्थित अधिकारियों गाज

सम्पूर्ण समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य, उप जिलाधिकारी अतर्रा राहुल द्विवेदी, तहसीलदार अतर्रा सतीश कुमार सहित अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

मवेशियों को बचाने में खंती में पलटा ट्रैक्टर, चालक की दबकर हुई मौत …

City News Uttar Pradesh

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें सिध्द बाबा स्थान पर कराया अखंड रामायण एवं भंडारा

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश ने अमित शाह को बताया प्रेरणा स्रोत: कहा ‘सशक्त नेतृत्व व समर्पण’ के प्रतीक

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट “जल प्रपात में रचनें जा रहा प्रदेश का पहला अनोखा इतिहास”

City News Uttar Pradesh

बालू का अवैध परिवहन : खनिज अधिकारी नें चलवाया चाबुक मचा हड़कंप ! …

अपराधियों को सख्त हिदायत, गड़बड़ हुई तो होगी कार्रवाई: एसपी अभिनंदन

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़