
- विनोद मिश्रा
बांदा। नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता गौ सेवा का इतिहास रचेंगी। शहर में घूम रहे पशुओं के संरक्षण के लिए कान्हा गोशाला का निर्माण करा रहीं हैं। इसके लिए हटेटी पुरवा में करीब साढ़े छह बीघा जमीन चिह्नित की गई है। इसमें लगभग छह सौ पशुओं का संरक्षण हो सकेगा। करीब 1.67 करोड़ रुपये से इसमें चहारदीवारी, चरही, कक्ष आदि बनाए जाएंगे। शासन ने गोशाला के लिए धनराशि का भी आवंटन कर दिया है।

पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकित बासू नें यह जानकारी दी। बताया की नगर क्षेत्र में करीब दस हजार अन्ना मवेशी भ्रमण करते हैं। हमारी प्राथमिकता में है कि कोई भी मवेशी बेसहारा न घूमे।नगर पालिका के पास अभी एक अस्थायी गोशाला ही है। इसमें 80 पशुओं को संरक्षित किया जा रहा है। ज्यादा जगह व सुविधाएं न होने के कारण पालिका कर्मी मजबूरी में शहर में घूमने वाले पशुओं को यहां नहीं रख सकते। इसके मद्देनजर हमनें शासन से कान्हा गोशाला की स्वीकृति प्राप्त कर ली है।

अंकित बासू नें बताया की हटेटी पुरवा में पालिका के अस्थायी गोशाला के बगल में करीब साढ़े छह बीघा जमीन में कान्हा गोशाला बनाने की तैयारी है। इसके निर्माण में पालिका एक करोड़ 67 लाख 50 हजार रुपये खर्च करेगी। शासन ने यह बजट आवंटित कर दिया है। नगर पालिका ने जमीन चिहिन्त कर निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। कान्हा गोशाला में साढ़े छह बीघे में चारदीवारी, चारागाह, भूसा रखने के कक्ष, चौकीदार व केयरटेकर कक्ष, 20-20 मीटर लंबे चार टिनशेड बनेंगे।

सबमिर्सबल पंप लगेगा, ताकि पशुओं को हमेशा साफ-स्वच्छ पानी मिल सके। इस गोशाला में करीब 600 मवेशियों की रखने की क्षमता होगी। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि अंकित बासू नें बताया की नगर पालिका कान्हा गोशाला का संचालन किसी स्वयं सेवी संस्था के माध्यम से न कराकर खुद करेगी। संस्थाएं गोशालाओं में लापरवाही करती हैं। कान्हा गोशाला को बहुउद्देशीय बनाया जाएगा, ताकि इससे अच्छी आर्थिक आय भी हो सके।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
