City News Uttar Pradesh
मौसम का विश्वासघात: धान पर बरसा कहर, खेत बने दलदल, किसानों की 'उड़ी नींद'
उत्तर प्रदेश

मौसम का विश्वासघात: धान पर बरसा कहर, खेत बने दलदल, किसानों की ‘उड़ी नींद’

विनोद मिश्रा डायरेक्टर सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • विनोद मिश्रा

बांदा। जिले में मौसम ने किसानों से मुंह मोड़ लिया है। आसमान से बरसती बारिश और धरती पर पसरा कीचड़ यह नजारा किसानों की मेहनत, उम्मीद और पसीने की सबसे बड़ी परीक्षा बन गया है।

मौसम का विश्वासघात: धान पर बरसा कहर, खेत बने दलदल, किसानों की 'उड़ी नींद'

दो दिनों से रुक-रुककर हो रही बरसात ने धान की फसल को ‘तहस-नहस’ कर दिया है। खेतों में खड़ी या कटाई के बाद रखी फसल अब सड़ने लगी है। किसानों की आंखों में चिंता और निराशा साफ झलक रही है।

मौसम का विश्वासघात: धान पर बरसा कहर, खेत बने दलदल, किसानों की 'उड़ी नींद'

धान की फसल इस समय अपने अंतिम दौर में थी। किसानों ने कटाई की तैयारी कर ली थी, कई जगह कटाई शुरू भी हो चुकी थी। लेकिन बुधवार की दोपहर से मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। तेज हवाओं और लगातार बरसात ने खेतों को दलदल में बदल दिया। धान की बालियां झुककर जमीन पर चिपक गईं। जिन खेतों में फसल कट चुकी थी, वहां रखे बोझ अब कीचड़ में सड़ रहे हैं।

मौसम का विश्वासघात: धान पर बरसा कहर, खेत बने दलदल, किसानों की 'उड़ी नींद'

बिसंडा ब्लॉक के किसान रामसेवक ने रोते हुए बताया “धान कटवा लिया था, बस सुखाने की देर थी। लेकिन यह बारिश ने सब चौपट कर दिया। अब ना सुखेगा,ना बिकेगा। धूप नहीं निकल रही,सड़न शुरू हो गई है।” खराब मौसम के कारण जिला प्रशासन ने भी सतर्कता बरतते हुए कक्षा आठ तक के विद्यालयों में ‘रेनी डे’ अवकाश घोषित कर दिया है।

मौसम का विश्वासघात: धान पर बरसा कहर, खेत बने दलदल, किसानों की 'उड़ी नींद'

मौसम वैज्ञानिक दिनेश साहा के अनुसार जिले का वर्तमान तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास है। अगले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 29 से 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। हवाओं की रफ्तार 10 से 14 किलोमीटर प्रति घंटे तक बनी रहेगी और बादल छाए रहने व हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

 

 

 

 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

Banda : डीएम आनन्द की सख्ती, मौरंग व्यवसाइयों के छूट रहें छक्के,नियमों विरुद्घ खनन पर 12 पट्टाधारक ब्लैक लिस्टेड !

City News Uttar Pradesh

मंत्री रामकेश बोले: प्राचीन विरासत ‘योग’ ही ‘स्वस्थ व सुखी’ जीवन की सबसे बड़ी शक्ति

City News Uttar Pradesh Desk

प्रेम प्रसंग में छात्रा पहुंची आशिक के पास महाराष्ट्र : पिता की तहरीर पर छह के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

City News Uttar Pradesh

सड़क हादसा: बाइक को बचाने में बस पेड़ से टकराई, 14 घायल, 5 की हालत गंभीर

जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल चमकायेगें बिजली : बनेगा उप केंद्र

City News Uttar Pradesh

दीपावली पर उमड़ा ‘उल्लास’ का सैलाब: दीयों व झालरों से सजा बांदा, आतिशबाजी की हुई बरसात

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़