29.4 C
Lucknow
October 12, 2026
City News Uttar Pradesh
उत्तर प्रदेश

Banda : लापरवाही पड़ी भारी, दो लेखपालों को एसडीएम ने किया निलंबित…

 

  • विनोद मिश्रा 

बांदा (पैलानी) – प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही और इलाके से गायब रहना दो लेखपाल पर भारी पड़ गया। दो माह से गायब चल रहे अलोना गांव व दोहतरा गांव के लेखपाल को एसडीएम ने निलंबित कर दिया। दोनों पर निरंतर प्रशासनिक कार्यों में हीला हवाली की शिकायत मिल रही थी।

आलोना गांव में तैनात लेखपाल रंजीत कुमार थारू बिना किसी सूचना के दो माह से गायब चल रहे थे। मामले का संज्ञान लेकर एसडीएम रामकुमार ने निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान रंजीत कुमार थारू रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय तहसील पैलानी में उपस्थिति दर्ज कराएंगे। इधर, दोहतरा गांव में तैनात लेखपाल रामखिलावन को भी निलंबित किया गया है। उनके खिलाफ स्वामित्व योजना के अंतर्गत दोहतरा गांव में आबादी सर्वेयर प्रारूप पांच की फीडिग न कराना, शासन द्वारा चलाए जा रहे निर्विवाद उत्तराधिकारी वरासत अभियान में वरासत न करना, तहसील हाजिरी के दिन उपस्थित न होने पर एसडीएम ने निलंबित किया है।


( शरद मिश्रा- संपादक )
( सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश )

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

जल शक्ति मंत्री रामकेश के कठोर कदम की प्रशंसा : अस्पताल के मरीजों में हर्ष

City News Uttar Pradesh

अंकित बासू बनें व्यापारियों की ‘ढाल’: 6.33 लाख़ की चोरी का खुलासा न होने पर डीएम एवं एसपी से जताया एतराज !

City News Uttar Pradesh Desk

राहुल गांधी के फतेहपुर दौरे में राजेश दीक्षित ने निभाई ‘अहम’ भूमिका: परिजनों से जताई ‘संवेदना’

City News Uttar Pradesh

विधायक विशंभर यादव की ‘दिलदारी’ हुई चर्चित: कालिंजर में रोडवेज हेतु ‘पांच बीघा भूमि’ कर दी ‘दान’

City News Uttar Pradesh

Banda : बीमारी से आजिज आकर छात्रा ने लगाई फांसी, मौत …

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश का ‘शिक्षा पर हमला’: मंत्री को बताई ‘विद्यालयों की दुर्दशा पूर्ण’ विभीषिका !

City News Uttar Pradesh Desk
ब्रेकिंग न्यूज़