29.9 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
डीएम अमित के 'सख्त' तेवर: लापरवाह अफसरों की अब 'खुलेंगी' फाइलें
उत्तर प्रदेशबुंदेलखंड

डीएम अमित के ‘सख्त’ तेवर: लापरवाह अफसरों की अब ‘खुलेंगी’ फाइलें

शरद मिश्रा सम्पादक सिटी न्यूज़ उत्तर प्रदेश

  • शरद मिश्रा

बांदा। ‘कागजों’ में ‘पौधे’ लगाकर ‘जिम्मेदारी’ पूरी समझने वाले ‘अफसर अब सावधान’ हो जाएं। डीएम अमित आसेरी ने पर्यावरण से जुड़े कामों पर ‘सीधे निगरानी और सत्यापन’ का ‘शिकंजा’ कस दिया है। पौधे वास्तव में लगाए गए हैं या सिर्फ ‘रिकॉर्ड’ में दिखाए गए हैं, जियोटैगिंग हुई या नहीं, ट्री-गार्ड और सिंचाई की व्यवस्था है या नहीं, अब इसकी ‘जमीन पर जांच’ होगी और एक सप्ताह में ‘रिपोर्ट’ देनी होगी।डीएम अमित के 'सख्त' तेवर: लापरवाह अफसरों की अब 'खुलेंगी' फाइलेंजिला पर्यावरण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक में वृक्षारोपण,प्लास्टिक और ठोस कचरा प्रबंधन,जैव चिकित्सा अपशिष्ट तथा नदियों के संरक्षण समेत कई मुद्दों की समीक्षा की गई। इस दौरान ग्राम विकास, सहकारिता एवं उद्योग और नगर विकास विभाग की सत्यापन ‘प्रगति खराब’ मिलने पर डीएम ने ‘स्पष्टीकरण’ के साथ ‘काम में तेजी’ लाने के निर्देश दिए।डीएम अमित के 'सख्त' तेवर: लापरवाह अफसरों की अब 'खुलेंगी' फाइलेंडीएम ने सभी खंड विकास अधिकारियों और संबंधित अधिकारियों को लगाए गए ‘पौधों का स्थलीय सत्यापन’ कराने के निर्देश दिए। यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि पौधे निर्धारित स्थान पर लगाए गए हैं, उनकी जियोटैगिंग पूरी है, ट्री-गार्ड उपलब्ध हैं और सुरक्षा व सिंचाई की पर्याप्त व्यवस्था है। इसकी रिपोर्ट ‘एक सप्ताह’ के भीतर जिला पर्यावरण समिति को देनी होगी।डीएम अमित के 'सख्त' तेवर: लापरवाह अफसरों की अब 'खुलेंगी' फाइलेंठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर भी डीएम अमित आसेरी ने ‘सख्ती’ दिखाई। लोक निर्माण विभाग को जिले में अपशिष्ट के डंपिंग और उसके प्रबंधन की ‘विस्तृत रिपोर्ट’ देने के निर्देश दिए गए। सभी बीडीओ से भी अपने क्षेत्र में कूड़ा ‘कहां-कहां’ डंप हो रहा है और वहां निर्धारित मानकों के अनुसार ‘व्यवस्था’ है या नहीं, इसकी ‘रिपोर्ट’ मांगी गई। नगर पालिका और नगर पंचायतों को सार्वजनिक स्थानों और बाजारों में प्लास्टिक पॉलिथीन के ‘इस्तेमाल’ पर प्रभावी नियंत्रण के निर्देश दिए गए।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

कर्ज से परेशान किसान ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, फसल बर्बाद होने से था दुखी

City News Uttar Pradesh

Banda : पंचायत चुनाव,आरक्षण चार्ट अवलोकन की नहीं बढ़ेगी तिथि ….

“है कोई माई का लाल”, जो पृथक बुंदेलखंड राज्य की भरे हुंकार

City News Uttar Pradesh

Banda : बाबू केदार नाथ :” हम तुम्हें यूं भुला न पायेगे” …

जल शक्ति मंत्री रामकेश की चेतावनी: “हाउसिंग फार आल” में भ्रष्टाचार नहीं होगा बर्दाश्त !

City News Uttar Pradesh

जल शक्ति मंत्री रामकेश द्वारा स्वास्थ केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण : मच गया हड़कंप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़