
- विनोद मिश्रा
चित्रकूट। ‘हल्का विराम” लेकर ‘मंदाकिनी’ ने फिर ‘जल प्रलय की आहट तेज’ कर दी है ! रविवार की ‘मध्य रात्रि’ के बाद से हो रही ‘लगातार मूसलाधार बारिश’ ने ‘धर्म नगरी की नींद उड़ा’ दी है। नदी का ‘जलस्तर फिर तेजी से खतरे’ की ओर ‘बढ़’ रहा है। हालात इतने ‘भयावह’ हो गए हैं कि निचले इलाकों की ‘सड़कों पर नावें’ चल रही हैं, ‘घाटों का संपर्क टूट’ गया है और सैकड़ों घरों में ‘पानी घुस’ गया है। पूरी ‘धर्म नगरी एक बार फिर बाढ़ की दहलीज’ पर खड़ी है!
लेकिन ‘सरकार कहां’ है ? जिला प्रशासन कागजों पर सक्रिय होने का दावा कर रहा है, लेकिन ‘जमीन पर जनता पूरी तरह भगवान भरोसे’ है। राहत के नाम पर वही पुरानी, टूटी-फूटी नावें और वही ‘खोखली घोषणाएं’ सुनने को मिल रही हैं। बाढ़ आती है, हर बार वही ‘ड्रामा’ होता है, प्रशासन ‘अलर्ट’ होता है, लेकिन ‘स्थायी समाधान के नाम पर सिफर’ ही रहता है? मंदाकिनी के किनारे बसे लोगों की ‘सुध’ लेने वाला ‘कोई नहीं’ है।
करोड़ों का ”बजट’ हर साल ‘बाढ़ नियंत्रण’ के नाम पर आता है, पर जाता कहां है, यह किसी को नहीं पता ! जनता का ‘गुस्सा’ अब ‘फूट’ पड़ा है। लोगों का ‘सीधा और तीखा’ आरोप है जब वोट चाहिए होता है तो चित्रकूट धर्म नगरी है,राम की तपोभूमि है,लेकिन जब यही धर्म नगरी डूब रही है तो न मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पता है,न उनके किसी मंत्री-संत्री का। क्या चित्रकूट की ‘जनता अनाथ’ है ? क्या इस धर्म नगरी का ‘दर्द’ सरकार को दिखाई नहीं देता?
आज ‘चारों तरफ’ एक ही ‘आवाज गूंज’ रही है ‘योगी जी, अयोध्या में तो आप अक्सर आते हो, दीप जलाते हो, चित्रकूट डूब रहा है, यहां कौन’ आएगा ? धर्म नगरी को बचाने की ‘जिम्मेदारी’ किसकी है ? रामघाट, राघव प्रयाग सहित कई घाटों पर ‘पानी दुकानों और घरों तक पहुंच’ गया है। व्यापारी अपना सामान समेटने में लगे हैं, तो परिवार अपने ‘बच्चों को लेकर ऊंचे स्थानों’ की ओर ‘भाग’ रहे हैं।
जिला प्रशासन सकते में है, ‘राहत एवं बचाव कार्य’ के लिए ‘टीमें’ तो लगाई गई हैं, लेकिन ‘वो नाकाफी साबित’ हो रही हैं। मंदाकिनी के ‘साथ-साथ’ जनता का ‘सब्र भी अब उफान’ पर है और सरकार की यह ‘संवेदनहीनता अब बर्दाश्त’ से बाहर हो चुकी है? अगर समय रहते ‘सरकार नहीं जागी तो यह जल प्रलय बड़ी तबाही’ ला सकता है।
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh Desk, . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh Desk. Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
