25.8 C
Lucknow
October 11, 2026
City News Uttar Pradesh
चित्रकूट : पत्नी और बच्चों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, दो घंटे तक पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूले
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : पत्नी और बच्चों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, दो घंटे तक पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूले

चित्रकूट। रैपुरा थाना अंतर्गत लौरी गांव में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक युवक पत्नी और बच्चों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। करीब दो घंटे तक हाईवोल्टेज ड्रामा कर रहे युवक ने पुलिस को छका दिया। इस दौरान टंकी के आसपास लोगों की भीड़ जमा रही और सभी उससे नीचे उतरने के लिए कहते रहे लेकिन वह मानने को तैयार नहीं हुआ। आखिर पुलिस अफसरों के आश्वासन दिए जाने के बाद वह परिवार लेकर टंकी से नीचे उतरा।
रैपुरा थाना अंतर्गत लौरी निवासी नरेंद्र सिंह पटेल का पड़ोसियों से रास्ते को लेकर विवाद है। बताते हैं कि रविवार की सुबह करीब दस बजे भी दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। पड़ोसियों ने नरेंद्र सिंह पटेल और उसके परिवार को मारा पीटा था। उसने थाना पुलिस को सूचना दी थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस बात से क्षुब्ध होकर दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे वह पत्नी और बच्चों को लेकर गांव में बनी पानी की टंकी के ऊपर चढ़ गया। उसके साथ दो बेटे और एक बेटी भी थी, जो टंकी के ऊपर बैठ गए। उसे टंकी के ऊपर चढ़ा देखकर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

चित्रकूट : पत्नी और बच्चों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़े युवक का हाईवोल्टेज ड्रामा, दो घंटे तक पुलिस अफसरों के हाथ-पांव फूले
Chitrakoot: High voltage drama of a young man climbing a water tank with wife and children, police officers swelled for two hours

टंकी पर चढ़ा नरेंद्र सिंह चिल्ला चिल्लाकर कहने लगा कि अगर मारपीट करने वाले पड़ोसियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह परिवार के साथ टंकी से कूदकर जान दे देगा। यह सूचना पुलिस तक पहुंची तो खलबली मच गई। रैपुरा थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह नागर भी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस कर्मी उससे बात करते हुए टंकी के ऊपर चढ़ गए और नीचे उतरने के लिए समझाया लेकिन वह तैयार नहीं था। डीएम व एसपी को बुलाने की जिद पर अड़ा है। बाद में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजापुर एसपी सोनकर पहुंचे और पीड़ित परिवार को कार्रवाई का भरोसा देकर नीचे उतारा। सीओ ने बताया कि करीब साढ़े तीन बजे पीड़ित परिवार नीचे उतर आया है। उनका पड़ोसियों से रास्ते का विवाद है, जिसमें सुबह मारपीट हुई थी। पीड़ित से तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

यूपी : योगी ने 24 मई तक बढ़ाया लॉकडाउन, रेहड़ी-पटरी वालों को एक हजार रुपये भत्ता भी देगी सरकार …

मंत्री रामकेश ने ‘दिव्यांगजनों’ का बढ़ाया ‘हौसला’: बोले- हालात भी ‘आत्मबल’ के आगे ‘नतमस्तक’

City News Uttar Pradesh

विधायक प्रकाश द्विवेदी: सुबह हो या आधी रात, विकास की बात, औचक निरीक्षण से अफसरों में हड़कंप

City News Uttar Pradesh Desk

पूर्व विधायक दलजीत सिंह नें भाजपा की जीत पर जनता का जताया आभार

City News Uttar Pradesh

मंत्री और विधायक की लुटती इज्जत कूल : पुल के लिये धन हाउस फुल !

City News Uttar Pradesh

चित्रकूट का दीपोत्सव अयोध्या को देगा मात: लगभग तीस लाख जलेंगे दीप

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़