City News Uttar Pradesh
चित्रकूट : रेलवे ट्रैक के पास पड़ा था किसान का शव, छह किमी दूर खेत पर मिला खून
उत्तर प्रदेश

चित्रकूट : रेलवे ट्रैक के पास पड़ा था किसान का शव, छह किमी दूर खेत पर मिला खून

चित्रकूट। खेत की रखवाली कर रहे किसान का क्षत विक्षत शव रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई है। हालांकि खून के छींटे व जूते उसके खेत पर बनी झोपड़ी में मिले हैं, जिसमें वह सो रहे थे। जबकि शव खेत से करीब छह किलोमीटर दूर मझियारी रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पाया गया है। स्वजन ने हत्या की आशंका जताई है जबकि सीओ का कहना है कि हत्या अभी कहना जल्द बाजी होगा। खेत में फसल की रखवाली के लिए किसान करंट लगाते है हो सकता है उसकी ही चपेट में आने से मौत हुई हो। दूसरा रूप देने के लिए शव को रेलवे ट्रैक पर रखा गया हो।
बरगढ़ थाना क्षेत्र के मोजरा मजरा मुरका में रहने वाले 65 वर्षीय किसान गिरवरधारी सिंह पटेल सेवानिवृत्त विधुत कर्मी थे। वह छत्तीसगढ़ में परिवहन विभाग में परिचालक थे लेकिन सेवानिवृत्त के कुछ साल पहले राज्य सरकार ने परिवहन विभाग को समाप्त कर दिया था। सभी कर्मचारी को विधुत विभाग में समायोजित कर दिया था। नौकरी से सेवानिवृत्त होने बाद वह अपने गांव आ गए थे मोजरा में खेती बारी करते थे।

चित्रकूट : रेलवे ट्रैक के पास पड़ा था किसान का शव, छह किमी दूर खेत पर मिला खून
Chitrakoot: The dead body of a farmer was lying near the railway track, blood was found on the field six km away.

बताते हैं कि खेत पर ही झोपड़ी बना रखी थी जिसमें वह प्रतिदिन रात में रहते थे और खेतों की रखवाली करते थे। प्रतिदिन की तरह शनिवार की रात करीब नौ बजे भी खेत में चले गए। दूसरे दिन सुबह जब घर पर नहीं लौटे तो खोजबीन हुई। स्वजन खेत गए तो देखा कि उनके जूते झोपड़ी के पास पड़े थे और जमीन पर खून था। आसपास काफी खोजा गया लेकिन किसान का कोई पता नहीं चला। दिन में करीब 12 बजे लोगों को सूचना मिली की मझियारी रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर एक वृद्ध का शव क्षत विक्षत पड़ा है। स्वजन और पुलिस गई तो शव की पहचान गिरवरधारी सिंह के रूप में हुई। उनके भाई राजेंद्र सिंह के मुताबिक भाई की हत्या खेत पर कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंका गया है।
वहीं मौके पर मौजूद मऊ सीओ सुबोध गौतम का कहना है कि किसान की हत्या की गई या उसका रूप दिया गया। यह कहना अभी जल्दबाजी होगी। जिस स्थान पर खून मिला है वहां से मझियारी स्टेशन करीब छह किलोमीटर दूर है। उतनी दूर रेलवे ट्रैक पर शव ले जाकर रखने का क्या कारण हो सकता है। इसका पता किया जा रहा है। चर्चा है कि यहां पर किसान खेतों की रखवाली के लिए करंट की तार लगाते हैं। हो सकता है कि उसी से कोई हादसा हुआ हो और इसको दूसरा रूप दिया जा रहा है। सभी एंगल से जांच की जा रही है। जांच में फोरेंसिक व डाग स्क्वायड टीम को भी लगाया गया है।

 
 



Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 





 

Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh
 
Subscribe to us on Youtube to watch the latest video news updates.

Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.

Related News

भूख और बेबसी : मासूम को गोद में लेकर कुएं में कूदी मजदूर की पत्नी, बच्चे की मौत, महिला गंभीर …

विधायक प्रकाश ने रचा इतिहास: अति सुबह गांवों में दस्तक, बना जनचर्चा का विषय

City News Uttar Pradesh

बसपा प्रत्याशी जयराम सिंह का आशिर्वाद जन संपर्क : विपक्ष में हड़कंप !

City News Uttar Pradesh

प्रशासन का बांदा के करतल में चला बुलडोजर, दुकानों और घरों के बाहर हटाया गया अतिक्रमण

Banda – 50 वर्षीय महिला से गैंगरेप की कराई जाए जांच…

पालिकाध्यक्ष मालती एवं अंकित की ‘गंदगी’ पर सर्जिकल स्ट्राइक: ‘डोर टू डोर’ स्वच्छता अभियान

City News Uttar Pradesh
ब्रेकिंग न्यूज़