
- विनोद मिश्रा
बांदा। जिलें में “चरका खदान खंड सख्या 2 अवैध खनन के लिए उफ़ान” पर आ गई है। इस खदान के संचालन में कथित तौर पर कपिल मुनि करवरिया का नाम है। चर्चाओं को यदि सही माना जाये तो इस बालू खदान में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से गलबहियां होने की चर्चाओं का बाज़ार भी गर्म है ?

इन्ही चर्चाओं के क्रम में कथित तौर पर कपिल मुनि करवरिया द्वारा जिला प्रशासन में मुख्यमंत्री की ओर से कथित तौर पर यह डायलॉग प्रचारित बताया जा रहा है कि उन्होंने डीएम नगेंद्र प्रताप को यह संदेश दिया है कि “कपिल मुनि से उऋण मैं नाहीं” ?

फिर क्या सूचनाओं के अनुसार कथित तौर पर कपिल मुनि करवरिया के मशहूर चमचें केसरी नंदन सिंह एंव मनोज सिंह ने “अवैध खनन की पतंग चरका खदान खंड सख्या 2 में तान दी है” ?

इसके चलते अवैध खनन एंव परिवहन मामले में बबेरू प्रशासन भी इन चर्चित खनन माफियाओं के सामने “झुक-झुक कर सलाम” कर रहा है।

चरका बालू खदान में अवैध खनन की आश्चर्य जनक स्थित सही मायनें में सोचें तो सीएम योगी आदित्यनाथ की अवैध खनन पर रोक के अंकुश को सीधे तौर पर चैलेंज कर रही है ? फ़िलहाल तो बांदा चरका खदान खंड सख्या 2 में प्रदेश के बहुचर्चित खनन माफ़िया कपिल मुनि करवरिया एंव उनके कथित “ठकुरेसी वाले गुर्गे” अवैध खनन का “जय श्री राम” बोल रहे है।

जानकारी के मुताबिक इन्होने खनन से जुड़े एक कटरा निवासी द्विवेदी व्यवसायी को अपने प्रबंधन में मिलाया है ? लेकिन द्विवेदी को भी अवैध खनन का “तिलस्मी चतुर सुजान” माना जाता है ! लेकिन यह “सारे चतुर सुजान मुनि करवरिया की व्यवस्था” को “पलीता भी लगा” रहे है ? इन कथित स्थितियों पर “डीएम नगेंद्र प्रताप अपने रिटायरमेंट के नजदीकी कार्यकाल में कितना अपना प्रताप दिखा पाएंगे यह आने वाले कुछ दिनों के गर्भ में ही है” ?
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-08-23_02-31-51-905-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2024/02/Picsart_22-05-19_02-24-18-152-scaled.jpg)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_0000000055a072089a09490a85573f53-683x1024.png)
![Sharad Mishra [ Editor In Chief ] CITY NEWS Uttar Pradesh](https://citynewsuttarpradesh.in/wp-content/uploads/2026/05/file_00000000022872078732ec3f33441b29.png)
Notice: This report has been updated by City News Uttar Pradesh , . Full responsibility for the content of this report rests with City News Uttar Pradesh . Neither www.citynewsuttarpradesh.in nor the Editorial Board bears any responsibility.
